गोड्डा में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में झामुमो का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: देश की शिक्षा व्यवस्था, नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं तथा छात्रों के आंदोलन पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में गुरुवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कारगिल चौक पर विरोध-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए झामुमो नेताओं ने आरोप लगाया कि देशभर में छात्र शिक्षा व्यवस्था में सुधार, परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। उनका कहना था कि दिल्ली के जंतर-मंतर सहित विभिन्न स्थानों पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा बल प्रयोग किया गया, जो लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।

जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल ने कहा कि नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा छात्रों की मांगों पर गंभीरता से विचार करने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था में सुधार, निष्पक्ष एवं पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग दोहराई। नेताओं ने कहा कि यदि छात्रों की मांगों की अनदेखी जारी रही तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित