कटिहार में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की समीक्षा, सोलर रूफटॉप लगाने पर जोर

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: विकास भवन में गुरुवार को जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर निगम, नगर पंचायतों के प्रतिनिधि, विभिन्न बैंकों के प्रबंधक और विद्युत विभाग के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान डीएम ने जिले में सोलर रूफटॉप प्लांट लगाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से जनजागरूकता अभियान चलाकर लोगों को योजना के प्रति जागरूक करने और आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने पर भी जोर दिया।

योजना के तहत उपभोक्ताओं को अपनी छत पर सोलर प्लांट लगाने पर सरकार की ओर से सब्सिडी दी जा रही है। 1 किलोवाट पर ₹30,000, 2 किलोवाट पर ₹60,000 और 3 किलोवाट पर ₹78,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। इसके अलावा सोलर रूफटॉप लगाने के लिए बैंक 5.75% से 7% वार्षिक ब्याज दर पर आसान ऋण भी उपलब्ध करा रहे हैं।

बैठक में बताया गया कि इस योजना से उपभोक्ताओं का बिजली बिल कम होगा, साथ ही स्वच्छ एवं नवीकरणीय ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा मिलेगा, जिससे पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित