प्राणपुर में बिजली संकट गहराया, कम आपूर्ति और लो वोल्टेज से उपभोक्ता परेशान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्राणपुर (कटिहार): प्राणपुर क्षेत्र के लोग लंबे समय से बिजली आपूर्ति की समस्या से जूझ रहे हैं। स्थानीय उपभोक्ताओं का कहना है कि उन्हें 24 घंटे में केवल चार घंटे ही बिजली मिल रही है और वह भी लो वोल्टेज के साथ। अनियमित बिजली आपूर्ति के कारण लोगों की दैनिक दिनचर्या और कारोबार प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय उपभोक्ता रवि गुप्ता, मनोज साह, मोहम्मद सलाउद्दीन और मोहम्मद फिरोज ने बताया कि बिजली कब आएगी और कब चली जाएगी, इसका कोई निश्चित समय नहीं है। उनका यह भी आरोप है कि ट्रांसफार्मर खराब होने पर उसे बदलने या मरम्मत करने में कई दिन लग जाते हैं, जिससे लोगों की परेशानी और बढ़ जाती है।

वहीं विद्युत अभियंता विजयकांत ठाकुर ने बताया कि प्राणपुर क्षेत्र की आवश्यकता लगभग 12 मेगावाट बिजली की है, जबकि वर्तमान में केवल 5 से 6 मेगावाट बिजली की आपूर्ति हो रही है। कई बार यह आपूर्ति घटकर 3 से 5 मेगावाट तक रह जाती है, जिसके कारण निर्बाध बिजली आपूर्ति संभव नहीं हो पाती।

उन्होंने बताया कि विभाग ट्रांसफार्मर खराब होने की स्थिति में 24 घंटे के भीतर उसे बदलने या मरम्मत करने का प्रयास करता है। साथ ही पोल, तार और अन्य आवश्यक सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, ताकि तकनीकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जा सके।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित