बिहार बंद के दौरान भागलपुर में बवाल, छात्रों का पुलिस पर पथराव, पुलिस ने किया हल्का लाठीचार्ज

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बिहार बंद के दौरान शनिवार को भागलपुर के तिलकामांझी चौक पर छात्रों का प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के दौरान छात्रों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद हालात पर काबू पाने के लिए पुलिस को हल्का लाठीचार्ज करना पड़ा।

पथराव में पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार पुलिस गश्त भी बढ़ा दी गई।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को मौके से हटाकर स्थिति को नियंत्रित किया। फिलहाल हालात सामान्य और नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। पूरे मामले की जांच की जा रही है तथा सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रव में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है।

जिलाधिकारी ने कहा कि हिंसा और तोड़फोड़ की घटना में जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का

देवीनगर में 25 सदस्यों को दिया गया दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

महेशपुर। प्रवाह संस्था की ओर से प्रथम बैच के 25 सदस्यों एवं लाभार्थियों के लिए 8 और 9 सितंबर को देवीनगर में दो दिवसीय वित्तीय

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले LIC अधिकारी के आश्रित को मिला 15 लाख का अनुदान

कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई