मारवाड़ी युवा मंच भागलपुर के नए पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: मारवाड़ी युवा मंच, भागलपुर शाखा द्वारा शनिवार, 25 जुलाई 2026 को स्थानीय श्री श्री गौशाला प्रांगण में नए पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नई कार्यकारिणी ने संगठन को सामाजिक सेवा और जनकल्याण के कार्यों में और अधिक सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

समारोह में युवा अंकित कुमार बाजोरिया ने मारवाड़ी युवा मंच, भागलपुर शाखा के नए अध्यक्ष के रूप में शपथ ग्रहण की। इसके साथ ही उन्होंने युवा अभिषेक कुमार बुबना को सचिव तथा युवा ओम गोयंका को कोषाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किए जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर युवा मयंक अग्रवाल, अभिषेक कुमार सफर, रोशन सिंघानिया, गौरव जैन, युवा संदीप सर्राफ और प्रशांत टेकरीवाल सहित बड़ी संख्या में मंच के सदस्य उपस्थित रहे। वहीं संरक्षकगण श्री जगदीश चंद्र मिश्र (पप्पू), अरुण बाजोरिया, रवि केडिया, पवन बजाज, अश्विनी जोशी “मोंटी”, मनोज चूड़ीवाला, आलोक बजाज “मोंटी”, दिनेश महेशका, जोनी संथालिया, अनिल कुमार कड़ेल, रचित बजाज, नवनीत सर्राफ, आलोक अग्रवाल “मोंटी” एवं अन्य गणमान्य लोगों ने नई टीम को शुभकामनाएं दीं।

नई कार्यकारिणी ने संगठन की सामाजिक, सांस्कृतिक और सेवा गतिविधियों को और अधिक प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और