केकेएम कॉलेज में स्नातक सीटों में 3000 की कटौती पर छात्रों का विरोध, 5 दिन में फैसला वापस नहीं हुआ तो तालाबंदी की चेतावनी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय (एसकेएमयू), दुमका द्वारा केकेएम कॉलेज, पाकुड़ में स्नातक पाठ्यक्रम की सीटों में करीब 3000 सीटों की कटौती किए जाने के निर्णय का छात्रों ने कड़ा विरोध किया है। सीटों की संख्या 4800 से घटाकर 1800 किए जाने के बाद छात्र-छात्राओं में आक्रोश है। आदिवासी कल्याण बालक छात्रावास के छात्रों ने कुलपति के नाम आवेदन प्राचार्य को सौंपकर निर्णय वापस लेने की मांग की।

छात्रों का कहना है कि सीटों में भारी कटौती से विशेष रूप से गरीब, आदिवासी, दलित और ग्रामीण पृष्ठभूमि के हजारों विद्यार्थियों के सामने उच्च शिक्षा का संकट खड़ा हो जाएगा। छात्रों ने मांग की है कि पूर्व निर्धारित सभी सीटें तत्काल बहाल की जाएं, प्रत्येक योग्य विद्यार्थी का नामांकन सुनिश्चित किया जाए और भविष्य में ऐसे फैसले लेने से पहले छात्रों एवं महाविद्यालयों से विचार-विमर्श किया जाए।

छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि पांच दिनों के भीतर विश्वविद्यालय प्रशासन सीट कटौती का आदेश वापस नहीं लेता, तो छात्र, अभिभावक और जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक आंदोलन किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर केकेएम कॉलेज में तालाबंदी भी की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर