मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए राहत शिविर लगाया गया। शिविर के माध्यम से बाढ़ से प्रभावित जरूरतमंद परिवारों के बीच राशन और आवश्यक राहत सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान संस्था के कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

राहत अभियान का नेतृत्व संस्था के बिहार सलाहकार बोर्ड के सदस्य शिव शंकर रमानी ने किया। उन्होंने कहा कि आपदा की इस घड़ी में जरूरतमंद लोगों की सहायता करना मानवता की सच्ची सेवा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में संस्था की ओर से राहत कार्य आगे भी जारी रखा जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा, “बाढ़ में पीड़ितों की मदद करें, मानवता का फर्ज निभाएं।”

इस राहत अभियान की खास बात यह रही कि दिव्यांगजनों ने अपने पैसे से राहत सामग्री खरीदकर बाढ़ पीड़ित परिवारों की मदद की। आर्थिक रूप से सीमित संसाधनों के बावजूद दिव्यांग भाई-बहनों ने जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर मानवता की मिसाल पेश की। संस्था ने समाज के सक्षम लोगों से भी आगे आकर बाढ़ प्रभावित परिवारों की मदद करने की अपील की।

राहत अभियान में जूली शर्मा, आशा आंटी, लक्ष्मी देवी, मुन्ना कुमार शाह, अजय कुमार यादव, विजय मुर्मू, विकास कुमार, पूर्व सरपंच जितेंद्र पासवान और संस्था के मीडिया प्रभारी विजय कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे। संस्था के सदस्यों ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास लगातार जारी रखने की जरूरत है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन