पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाकुड़ परिसर में एक दिवसीय भर्ती शिविर सह निबंधन शिविर का आयोजन किया गया। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में जिले के 185 से अधिक बेरोजगार अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला नियोजन पदाधिकारी संतोष कुमार ने किया।

जिला नियोजन पदाधिकारी ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रोजगार हासिल करने के लिए योग्यता के साथ हुनर और कौशल को लगातार विकसित करना जरूरी है। उन्होंने जिला नियोजनालय की ओर से उपलब्ध आईटी लैब, पुस्तकालय और कैरियर काउंसलिंग जैसी सुविधाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को पुस्तकालय का उपयोग करने की सलाह दी गई। इस दौरान जिले के विभिन्न कौशल केंद्रों में संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की भी जानकारी दी गई।

भर्ती शिविर में निजी क्षेत्र के तीन नियोजक डस्की स्टालिन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज, जवारी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और जेआरएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड शामिल हुए। इन कंपनियों की ओर से नैप्स ट्रेनी, टूल्स मेंटेनर, पैकिंग एंड क्वालिटी, पैकिंग टूल्स और मोबिलाइजर ट्रेनी समेत विभिन्न पदों के लिए कुल 206 रिक्तियां उपलब्ध कराई गई थीं। भर्ती प्रक्रिया में डस्की स्टालिन एजुकेशन एंड ट्रेनिंग सर्विसेज ने 4, जवारी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने 4 और जेआरएस टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने 1 अभ्यर्थी का चयन किया। इस तरह कुल 9 अभ्यर्थियों का चयन हुआ, जबकि 6 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया गया।

शिविर के दौरान 26 युवक-युवतियों का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन किया गया। वहीं, जेआरएस कौशल केंद्र पाकुड़ के प्रतिनिधि ने केंद्र में संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों और नामांकन प्रक्रिया की जानकारी अभ्यर्थियों को दी। जिला नियोजनालय की ओर से बताया गया कि निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और नियोजक एवं अभ्यर्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से लगातार ऐसे भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। भविष्य में भी रोजगार मेलों और भर्ती शिविरों के माध्यम से बेरोजगार युवक-युवतियों को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का प्रयास जारी रहेगा।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन