बरसात में बढ़ा मलेरिया-डेंगू का खतरा, उपायुक्त ने सतर्क रहने की अपील

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: बरसात के मौसम में मलेरिया और डेंगू जैसी मच्छरजनित बीमारियों के बढ़ते खतरे को देखते हुए पाकुड़ की उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने जिलेवासियों से सतर्क रहने और बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जनभागीदारी और जागरूकता के माध्यम से इन बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सकता है।

उपायुक्त ने बताया कि मलेरिया और डेंगू संक्रमित मच्छरों के काटने से फैलने वाली गंभीर बीमारियां हैं। तेज बुखार, सिरदर्द, शरीर एवं मांसपेशियों में दर्द, अत्यधिक कमजोरी, भूख न लगना या अन्य संबंधित लक्षण दिखाई देने पर बिना देर किए निकटतम सरकारी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए। उन्होंने बताया कि सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में मलेरिया और डेंगू की जांच एवं उपचार निःशुल्क उपलब्ध है।

उन्होंने लोगों से घर और आसपास पानी जमा नहीं होने देने, नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, पानी संग्रहित करने वाले बर्तनों को ढंककर रखने तथा कूलर, पानी की टंकी, गमलों और अनुपयोगी पात्रों की नियमित सफाई करने की अपील की। साथ ही रात में मच्छरदानी का उपयोग करने, पूरी बांह के कपड़े पहनने और मच्छरों से बचाव के अन्य उपाय अपनाने की सलाह दी।

उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने कहा कि मलेरिया और डेंगू से बचाव केवल स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक नागरिक की सहभागिता से ही संभव है। उन्होंने लोगों से अपने घरों और आसपास स्वच्छता बनाए रखने तथा मच्छरों के प्रजनन स्थलों को समाप्त करने का आह्वान करते हुए जिले को मलेरिया और डेंगू मुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग देने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी