कटिहार का रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ: 525 वर्षों से आध्यात्मिक आस्था और सांप्रदायिक सौहार्द का केंद्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार: जिले के बारसोई प्रखंड स्थित रहमानपुर खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ करीब 525 वर्षों से सूफी परंपरा, आध्यात्मिक साधना और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। यह ऐतिहासिक खानकाह न केवल मुस्लिम समुदाय बल्कि विभिन्न धर्मों के श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था और आध्यात्मिक मार्गदर्शन का महत्वपूर्ण स्थल माना जाता है।

खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ के ख्वाजा शाहिद ने बताया कि इस खानकाह की स्थापना लगभग पांच शताब्दी पूर्व हज़रत मौलाना शाह हाफिजुद्दीन लतीफे रहमान पुरी (रह.) ने की थी। वे अपने समय के प्रतिष्ठित सूफी संत थे और रूहानियत, कश्फ तथा आध्यात्मिक ज्ञान के लिए विख्यात थे। उनके मार्गदर्शन में इस क्षेत्र में अनेक आलिम और फाज़िल तैयार हुए, जिन्होंने धार्मिक शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उन्होंने बताया कि खानकाह आज भी सभी धर्मों के लोगों के लिए श्रद्धा और भाईचारे का प्रतीक है। यहां हर वर्ष हज़रत ख्वाजा हाफिजुद्दीन (रह.) की याद में भव्य उर्स का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर जुमे की नमाज के बाद विशेष दुआ, कुरआनखानी और लंगर का आयोजन होता है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते हैं।

ख्वाजा शाहिद ने कहा कि खानकाह लतीफिया तकिया शरीफ केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, इंसानियत और आध्यात्मिक मूल्यों का संदेश देने वाला केंद्र भी है। उन्होंने लोगों से इस ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण और इसकी सूफी परंपरा को आगे बढ़ाने में सहयोग करने की अपील की।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर