भागलपुर सम्मान समारोह समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। सम्मान समारोह समिति, भागलपुर की आमसभा बुधवार को श्री श्री गौशाला, भागलपुर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के वरिष्ठ सदस्य अतुल ढांढनिया ने की। बैठक के प्रारंभ में समिति के महामंत्री अभिषेक कुमार जैन ने विगत वर्ष की गतिविधियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा समिति का आय-व्यय विवरण सभा के समक्ष रखा, जिसे उपस्थित सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया।

आमसभा में आगामी कार्यकाल के लिए समिति की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। इसमें अशोक भिवानीवाला को अध्यक्ष, अभिषेक कुमार जैन को महामंत्री तथा प्रकाश चोखानी को कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया।

बैठक के दौरान समिति के भावी कार्यक्रमों, संगठन के विस्तार और समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। सदस्यों ने आगामी वर्षों में समिति की गतिविधियों को और अधिक प्रभावी एवं व्यापक बनाने का संकल्प लिया। इसके साथ ही 1 अगस्त 2026 को आयोजित “रायबहादुर वंशीधर ढांढनिया स्मृति मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” की विस्तृत समीक्षा की गई। उपस्थित सदस्यों ने कार्यक्रम के सफल एवं गरिमामय आयोजन के लिए आयोजन समिति, पदाधिकारियों, सदस्यों, सहयोगियों और प्रायोजकों के योगदान की सराहना की। उनका कहना था कि ऐसे आयोजन समाज में शिक्षा, प्रतिभा और संस्कारों को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं तथा भविष्य में इन्हें और अधिक व्यापक स्तर पर आयोजित किया जाएगा।

बैठक के अंत में अध्यक्ष ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए सभा की समाप्ति की घोषणा की। इस अवसर पर अशोक भिवानीवाला, अतुल ढांढनिया, अभिषेक कुमार जैन, प्रकाश चोखानी, विनय डोकानिया, राजेश सर्राफ, पवन पोद्दार, बद्रीप्रसाद छापोलिका, सुनील बुधिया, निमित गोयनका, रामानंद कनोडिया एवं मनीष छापड़िया सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा