भागलपुर जदयू महानगर कार्यालय में नवनियुक्त पदाधिकारियों को मिला मनोनयन पत्र

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर के नयाबाजार स्थित जनता दल (यूनाइटेड) महानगर जिला कार्यालय में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के दौरान मो. शमीम रिजवी को प्रधान महासचिव, कुंजबिहारी तिवारी उर्फ संजू तिवारी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, चंदन सहाय एवं निर्मल पासवान को महासचिव, मो. हुमायूँ को उपाध्यक्ष तथा राहुल सिंह को प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

महानगर जिलाध्यक्ष संजय साह ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों से ही संभव है। नई जिम्मेदारी पाने वाले पदाधिकारी पूरी निष्ठा और सक्रियता के साथ पार्टी की नीतियों तथा पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान को नई गति देगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ जदयू नेता राकेश कुमार ओझा ने कहा कि संगठन में जिम्मेदारी मिलना सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी पार्टी नेतृत्व की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे और संगठन को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे।

समारोह में महानगर युवा जदयू अध्यक्ष दीपक चौहान, व्यावसायिक प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष उमा मोदी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

गोड्डा में 52.10 लाख के उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड की कदमा पंचायत अंतर्गत मेदनीचक गांव में 15वें वित्त आयोग की लगभग 52.10 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य

गोड्डा के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, डीसी ने दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गुरुवार को गोड्डा जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता

महागामा में सपन कुमार मंडल बने डीडीओ, शिक्षकों से बोले- समय पर होगा वेतन भुगतान

महागामा स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में गुरुवार को मध्य विद्यालय महादेव बथान के शिक्षक सपन कुमार मंडल को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) बनाए

महागामा में भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

महागामा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं