गोड्डा में 52.10 लाख के उपस्वास्थ्य केंद्र निर्माण पर बवाल, ग्रामीणों ने रुकवाया काम

गोड्डा जिले के बसंतराय प्रखंड की कदमा पंचायत अंतर्गत मेदनीचक गांव में 15वें वित्त आयोग की लगभग 52.10 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन उपस्वास्थ्य केंद्र विवादों में घिर गया है। ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में अनियमितता, घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग और तकनीकी मानकों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया। … Read more

गोड्डा के सभी विधानसभा क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची प्रकाशित, डीसी ने दावा-आपत्ति दर्ज कराने की अपील की

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत गुरुवार को गोड्डा जिले के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की प्रारूप मतदाता सूची (ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल) प्रकाशित कर दी गई। इसके साथ ही जिला प्रशासन ने सभी मतदाताओं से सूची में दर्ज अपने नाम, पता, आयु, फोटो एवं अन्य विवरणों का सावधानीपूर्वक … Read more

महागामा में सपन कुमार मंडल बने डीडीओ, शिक्षकों से बोले- समय पर होगा वेतन भुगतान

महागामा स्थित पीएम श्री मध्य विद्यालय में गुरुवार को मध्य विद्यालय महादेव बथान के शिक्षक सपन कुमार मंडल को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) बनाए जाने पर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) की ओर से अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर फेडरेशन के पदाधिकारियों ने उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर … Read more

महागामा में भाजपा नगर इकाई की मासिक बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर बनी रणनीति

महागामा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नगर इकाई की मासिक बैठक गुरुवार को आयोजित की गई। बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के उद्देश्य से विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करते हुए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। … Read more

लिट्टीपाड़ा एसबीआई में विधिक जागरूकता शिविर, स्थाई लोक अदालत और बैंकिंग अधिकारों की दी गई जानकारी

झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) की लिट्टीपाड़ा शाखा में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर आयोजित हुआ। शिविर का उद्देश्य आम लोगों को … Read more

पाकुड़ के श्याम नगर में विशेष सफाई अभियान, वार्ड पार्षद चंचल सिंह ने संभाली कमान

पाकुड़ शहर के वार्ड संख्या-15 स्थित श्याम नगर मोहल्ले में स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। वार्ड पार्षद चंचल सिंह की निगरानी में संचालित इस अभियान की शुरुआत नगर परिषद अध्यक्ष शबरी पाल की पहल पर की गई है। अभियान के दौरान पर्यवेक्षक पुरुषोत्तम पांडे के नेतृत्व … Read more

पाकुड़ में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, स्थायी लोक अदालत से विवादों के समाधान की दी जानकारी

झालसा रांची के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ के तत्वावधान में बैंक ऑफ इंडिया शाखा, पाकुड़ में स्थायी लोक अदालत से संबंधित जनोपयोगी सेवाओं पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडेय के निर्देश पर आयोजित हुआ। … Read more

पाकुड़ पहुंचे झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू, शहीद एसपी अमरजीत बलिहार को दी श्रद्धांजलि

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू अपनी केंद्रीय टीम के साथ गुरुवार को पाकुड़ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न्यू कलेक्ट्रेट चौक स्थित शहीद एसपी अमरजीत बलिहार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। उनके साथ संगठन के महामंत्री संजीव कुमार और कोषाध्यक्ष संतोष कुमार महतो भी मौजूद रहे। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस … Read more

कटिहार की पुष्पा राय कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग की जिला उपाध्यक्ष मनोनीत, बधाइयों का दौर शुरू

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अनुसूचित जाति विभाग ने कटिहार जिले के कदवा प्रखंड अंतर्गत कुम्हेड़ी निवासी पुष्पा राय को जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। इस संबंध में विभाग के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र कुमार पासवान ने 5 अगस्त 2026 को नियुक्ति पत्र जारी किया। नियुक्ति की घोषणा के बाद क्षेत्र में उन्हें बधाई देने का … Read more

कटिहार रेल कॉलोनी में रेलकर्मी के क्वार्टर में चोरी, पीछे का दरवाजा तोड़ किचन का सामान ले उड़े चोर

कटिहार रेल कॉलोनी में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला साहेबपाड़ा स्थित रेल एसपी आवास के समीप का है, जहां कटिहार रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में कार्यरत रेलकर्मी अजय प्रसाद के रेलवे क्वार्टर संख्या-850 में अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, चोर क्वार्टर का … Read more