भागलपुर की प्रो. डॉ. आशा तिवारी ओझा को मिला रामायणी सम्मान, अनूप जलोटा समेत 28 विभूतियां सम्मानित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

वाराणसी। भागलपुर, रामायण रिसर्च काउंसिल एवं भारत अध्ययन केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित सम्मान समारोह में भागलपुर बिहार की प्रोफेसर डॉ. आशा तिवारी ओझा को रामायणी सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के मालवीय मूल्य अनुशीलन केंद्र में 19 अगस्त 2026 को तुलसी जयंती के अवसर पर आयोजित किया गया। भजन सम्राट पद्मश्री अनूप जलोटा सहित देश की 28 विभूतियों को यह सम्मान प्रदान किया गया।

प्रोफेसर डॉ. आशा तिवारी ओझा को यह सम्मान बीएचयू के कुलपति प्रो. अजित चतुर्वेदी, बोर्ड ऑफ ट्रस्टी के अध्यक्ष एवं सांसद अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे एवं साध्वी प्रज्ञा भारती ने संयुक्त रूप से प्रदान किया। सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. आशा तिवारी ओझा ने रामायण रिसर्च काउंसिल के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने इस सम्मान को प्रभु श्रीराम की कृपा तथा माता-पिता और गुरुजनों के आशीर्वाद का फल बताया।

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत सुंदरवती महिला महाविद्यालय, भागलपुर के हिंदी विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. आशा तिवारी ओझा को इससे पूर्व राष्ट्रभाषा गौरव, साहित्य रत्न सम्मान, हिंदी साहित्य भूषण सहित अनेक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि रामायणी सम्मान उनके लिए गर्व की बात है।

डॉ. आशा तिवारी ओझा ने अपने पिता स्वर्गीय श्रीराम दारोगा तिवारी, अधिवक्ता को याद करते हुए कहा कि बचपन से ही उन्होंने उन्हें श्रीराम कथा की प्रेरणा और संस्कार दिए। उन्होंने कहा कि रामायणी सम्मान उसी संस्कार और प्रेरणा का प्रतिफल है। इस सम्मान से प्रो. आशा तिवारी ओझा ने भागलपुर को गौरवान्वित किया है+++

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़