महेशपुर के विद्यालयों में रक्षाबंधन पर निबंध और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर निबंध प्रतियोगिता एवं राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोहबील में सहायक आचार्य तबरेज अली एवं सहायक अध्यापक राहिद शेख की उपस्थिति में कक्षा छह, सात और आठ के करीब 50 छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन विषय पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में भाग लिया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेते हुए बेहतर निबंध लिखने के साथ आकर्षक राखियां बनाने का प्रयास किया।

सहायक आचार्य तबरेज अली ने बताया कि प्रतियोगिता के बाद विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ निबंध और बेहतर राखी का चयन किया जाएगा। चयनित निबंध और राखी के छायाचित्र जिला कार्यालय भेजे जाएंगे, जहां से उन्हें राज्य कार्यालय भेजा जाएगा।

प्रतियोगिता के आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों में रचनात्मकता, लेखन क्षमता और भारतीय त्योहारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर के विद्यालयों में रक्षाबंधन पर निबंध और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर

पाकुड़ में हर्षोल्लास से मना सावन तीज महोत्सव, लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की

पाकुड़ में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी का निर्देश

स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने की। इस दौरान

मुसाबनी में 450 CRPF जवानों और युवाओं ने लगाई दौड़, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का दिया संदेश

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रभारी घाटशिला, झारखंड। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को मुसाबनी में सीआरपीएफ की 193 बटालियन