पाकुड़ में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी का निर्देश

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने की। इस दौरान जिले में राजस्व संग्रहण, बिलिंग और स्मार्ट मीटर लगाने से जुड़े कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर सुचारू रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया।

विद्युत अधीक्षण अभियंता ने जिले में स्मार्ट मीटर लगाने के कार्य पर विशेष जोर देते हुए कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाना सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा स्मार्ट मीटर लगाने की गति बढ़ाने का निर्देश दिया।

बैठक में पांच हजार रुपये से अधिक बिजली बिल बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं की सूची और आरसीडीसी प्रतिवेदन समय पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया। साथ ही बड़े बकायेदारों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया।

बैठक में विद्युत सहायक अभियंता शैलेंद्र बेसरा, प्रभात तिवारी, गिरधारी सिंह मुंडा, आशीष कुमार पटेल, आलोक केरकट्टा, रफीक आलम सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर के विद्यालयों में रक्षाबंधन पर निबंध और राखी बनाओ प्रतियोगिता आयोजित

जिला शिक्षा पदाधिकारी सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना पाकुड़ के निर्देश पर शनिवार को प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में रक्षाबंधन पर्व के अवसर

पाकुड़ में हर्षोल्लास से मना सावन तीज महोत्सव, लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की

पाकुड़ में बिजली विभाग की समीक्षा बैठक, स्मार्ट मीटर लगाने में तेजी का निर्देश

स्थानीय सर्किट हाउस में शनिवार को बिजली विभाग की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विद्युत अधीक्षण अभियंता राजकुमार ने की। इस दौरान

मुसाबनी में 450 CRPF जवानों और युवाओं ने लगाई दौड़, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का दिया संदेश

उमेश कांत गिरि, ब्यूरो प्रभारी घाटशिला, झारखंड। राष्ट्रीय एकता और अखंडता को मजबूत करने के उद्देश्य से शनिवार को मुसाबनी में सीआरपीएफ की 193 बटालियन