पाकुड़ में हर्षोल्लास से मना सावन तीज महोत्सव, लोकगीतों पर थिरकीं महिलाएं

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़ मारवाड़ी महिला समिति की ओर से शनिवार को अग्रसेन भवन में सावन तीज महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में मारवाड़ी समाज की महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। आयोजन स्थल को हरियाली थीम पर आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

महोत्सव के दौरान महिलाओं ने सावन के लोकगीतों पर नृत्य प्रस्तुत किया और तीज से जुड़े पारंपरिक खेलों में हिस्सा लिया। तीज रानी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। हरे रंग के परिधानों और सोलह शृंगार में सजी महिलाएं कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र रहीं।

समिति की अध्यक्ष क्षमा टीवड़ीवाल ने कहा कि समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष सावन के महीने में तीज महोत्सव आयोजित किया जाता है। कार्यक्रम के दौरान समिति की बुजुर्ग महिलाओं को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य समाज की महिलाओं को एकजुट करने के साथ अपनी परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखना है। सावन तीज सुहाग और प्रेम का प्रतीक है तथा ऐसे आयोजनों से संस्कृति के साथ आपसी भाईचारा भी मजबूत होता है।

कार्यक्रम में बच्चों ने भी रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। उत्कृष्ट प्रस्तुति देने वाले बच्चों को समिति की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मौके पर प्रीति अग्रवाल, आंचल टिबडीवाल, चंदा देवी, बबीता टीवड़ीवाल, अर्चना टीवड़ीवाल, सरला टीवड़ीवाल, माधुरी डोकानिया, इंदु अग्रवाल, सुधा टीवड़ीवाल, शारदा टीवड़ीवाल, कुमकुम टीवड़ीवाल, सुनीता टीवड़ीवाल, बिना टीवड़ीवाल समेत समिति की अन्य महिलाएं और युवतियां मौजूद रहीं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बलबड्डा दुर्गा पूजा मेले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, SDPO ने दिए निर्देश

गोड्डा के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत बलबड्डा थाना क्षेत्र में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर दुर्गा पूजा मेला समिति प्रांगण में शांति समिति की बैठक आयोजित

महागामा में दुर्गा पूजा को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक, सफाई-पेयजल पर जोर

गोड्डा के महागामा नगर पंचायत सभागार में मंगलवार को दुर्गा पूजा की तैयारियों को लेकर नगर पंचायत बोर्ड की बैठक आयोजित की गई। बैठक की

विश्वासखानी में संगीतमय रामलीला महोत्सव शुरू, 11 अक्टूबर तक होगा मंचन

गोड्डा के विश्वासखानी गांव स्थित काली माता मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीरामलीला महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन विश्वासखानी पंचायत के मुखिया

परसा गांव में सड़क पर जलजमाव से परेशानी, मुखिया ने कराई साफ-सफाई

गोड्डा के महागामा प्रखंड अंतर्गत परसा गांव में सड़क पर गंदा पानी जमा होने से राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़