गोड्डा में झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ का 5वां जिला अधिवेशन, साकेत अध्यक्ष और मुजाहिदुल इस्लाम फिर बने जिला मंत्री

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ की जिला शाखा का 5वां जिला अधिवेशन जिला मुख्यालय स्थित एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रभारी उपायुक्त सह उप विकास आयुक्त विसपुते श्रीकांत यशवंत ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय और संवाद स्थापित करने पर जोर दिया।

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डीडीसी ने कहा कि पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच कम्युनिकेशन गैप को खत्म करने का समय है। वर्तमान समय में आम नागरिकों की मांग और अपेक्षाओं के अनुरूप बेहतर सर्विस डिलीवरी के लिए पदाधिकारियों और कर्मचारियों को खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि संगठन लोगों को सामूहिकता में विश्वास करना सिखाता है और आपसी प्रेम व हमदर्दी को बढ़ावा देता है।

अधिवेशन के दौरान आगामी सत्र के लिए संगठन की नई जिला कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। साकेत कुमार को जिला अध्यक्ष और मो. मुजाहिदुल इस्लाम को फिर से जिला मंत्री चुना गया। इसके अलावा संजय कुमार सिंह, चंदन कुमार, आलोक कुमार, सौरभ कुमार परासर, सुलेमान जहांगीर आजाद और कुंदन कुमार परासर को उपाध्यक्ष चुना गया। मो. नसीम अख्तर को सहायक जिला मंत्री और पवन कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

संयुक्त मंत्री के रूप में रंजीत कुमार, अमन कुमार, मनीष कुमार, अब्दुल मन्नान हाशमी, पंचम कुमार, संतोष कुमार चौहान और मार्शिला टुडू को चुना गया। वहीं महिला संयोजक के रूप में संगीता कुमारी, सबीना मुर्मू और श्वेता कुमारी का चयन किया गया। अधिवेशन में राज्य संरक्षक रामाधार शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र ठाकुर, प्रदेश महासचिव वीरेंद्र कुमार यादव, शर्मिला ठाकुर, शैलेन्द्र तिवारी, सुशीला कुमारी समेत कई पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक

इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन

ससुर की मौत मामले में आरोपी दामाद गिरफ्तार, भातोकुंडी में घरेलू विवाद के बाद हुई थी घटना

पाकुड़: थाना क्षेत्र के भातोकुंडी गांव में घरेलू विवाद के दौरान 55 वर्षीय बैदा पहाड़िया की मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी दामाद काबरा

हिरणपुर में जहरीला पदार्थ खाने से विवाहिता की मौत, यूडी केस दर्ज

हिरणपुर: थाना क्षेत्र के खिदिरपुर गांव में जहरीला पदार्थ खाने के बाद एक विवाहिता की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतका की पहचान फूलन