पाकुड़िया में SIR के तहत 397 नोटिस पर सुनवाई, दस्तावेजों का हुआ सत्यापन

पाकुड़िया : मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के तहत मंगलवार को पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र में जारी नोटिस के सत्यापन को लेकर दो अलग-अलग स्थानों पर सुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान संबंधित मतदाताओं के नोटिस, दावों और आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई। दोनों स्थानों को मिलाकर कुल 397 नोटिस से संबंधित मामलों … Read more

पाकुड़िया में श्रद्धा-उल्लास से मनाई गई गणेश चतुर्थी, चंद्रमा को अर्घ्य देकर पूरा किया व्रत

पाकुड़िया : प्रखंड क्षेत्र में सोमवार रात गणेश चतुर्थी का पर्व पारंपरिक श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न पूजा पंडालों और घरों में विघ्नहर्ता भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई। पर्व को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। शाम होते ही पूजा स्थलों … Read more

दिसंबर तक पाकुड़ के सभी गांव होंगे ODF Plus फाइव स्टार, अधिकारियों को निर्देश

स्वच्छ भारत मिशन की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को एक्शन प्लान के तहत समय-सीमा में कार्य पूरा करने का निर्देश पाकुड़ : स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज-2 के तहत जिले में चल रहे स्वच्छता कार्यों की प्रगति को लेकर मंगलवार को समाहरणालय स्थित उप विकास आयुक्त कार्यालय कक्ष में समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक … Read more

पाकुड़ में डालसा का डोर-टू-डोर अभियान, घर-घर पहुंचकर दी कानूनी जानकारी

पाकुड़ : झालसा, रांची के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), पाकुड़ के तत्वावधान में गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों को उनके अधिकारों एवं कानूनी सुविधाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से डोर-टू-डोर साप्ताहिक विशेष विधिक जागरूकता अभियान शुरू किया गया। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ दिवाकर पांडेय … Read more

प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने काली पट्टी लगाकर किया विरोध प्रदर्शन

कटिहार के मनसाही प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय गोविंदपुर के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने मंगलवार, 1 सितंबर 2026 को काली पट्टी लगाकर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन किया। शिक्षकों ने बाहों में काली पट्टी बांधकर सरकार के प्रति अपना विरोध जताया और राष्ट्रीय स्तर पर पुरानी पेंशन योजना (OPS) बहाल करने की मांग उठाई। विद्यालय के प्रधान शिक्षक उत्तम कुमार … Read more

कटिहार : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में द्वितीय बैच में कदवा एवं डंडखोरा प्रखंड के पंचायत स्तरीय कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रवीण कुमार, कटिहार: जिला पंचायत संसाधन केंद्र, कटिहार में पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिले के पंचायत स्तरीय कर्मियों को सतत विकास लक्ष्य (SDG) के स्थानीयकरण के नौ विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक संचालित किया … Read more

कटिहार में सरकारी योजनाओं की निगरानी के लिए सांसद तारिक अनवर ने बनाई कमेटी, भ्रष्टाचार पर रहेगी नजर

प्रवीण कुमार, कटिहार: सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने को लेकर कटिहार सांसद तारिक अनवर ने नई पहल की है। जिला स्तरीय दिशा (जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति) के अध्यक्ष के रूप में सांसद ने केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं की जमीनी निगरानी के लिए अपने प्रमुख … Read more

कदवा प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम, राष्ट्रीय लोक अदालत में भाग लेने की अपील

प्रवीण कुमार, कटिहार: जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार के तत्वावधान में कदवा प्रखंड सभागार में प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से राजीनामा योग्य यानी समझौता योग्य मामलों का त्वरित, सरल और सौहार्दपूर्ण तरीके से निष्पादन कराने के लिए आम लोगों को जागरूक करना … Read more

समान काम, समान वेतन की लड़ाई में मील का पत्थर बना 1 सितंबर : नितेश कुमार

ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के संघर्ष और समानता की ऐतिहासिक यात्रा को किया गया याद गोड्डा: ग्रामीण बैंक कर्मचारियों के लिए एक सितंबर का दिन ऐतिहासिक महत्व रखता है। एक सितंबर 1987 को सर्वोच्च न्यायालय ने केंद्र सरकार को ग्रामीण बैंक कर्मचारियों की ‘समान काम के लिए समान वेतन’ की मांग से जुड़े मामले पर विचार … Read more

ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध को लेकर पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

मेहरमा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिरोजपुर में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम, महिला एवं बालिका सुरक्षा, डायल 112 और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया। थाना प्रभारी ने यातायात … Read more