मृत्यु के 6 घंटे के भीतर किया जा सकता है नेत्रदान, गोड्डा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा: जिला अंधापन नियंत्रण समिति के तत्वावधान में रविवार को स्थानीय चर्च गोड्डा में नेत्रदान पखवाड़ा के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। नेत्रदान पखवाड़ा 25 अगस्त से 8 सितंबर 2026 तक मनाया जा रहा है। कार्यक्रम में लोगों को नेत्रदान की प्रक्रिया, नेत्र बैंक की भूमिका और इससे जुड़ी भ्रांतियों के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शक्ति नाथ सिंह ने नेत्रदान पखवाड़ा और नेत्रदान की प्रक्रिया पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी व्यक्ति की मृत्यु के छह घंटे के भीतर नेत्रदान किया जा सकता है। नेत्रदान के लिए नेत्र बैंक की टीम दाता के घर पहुंचती है और यह सेवा नि:शुल्क होती है। मृतक की आंखें परिवार की सहमति के बाद ही ली जाती हैं। प्रशिक्षित कर्मचारी रोगाणु-रहित प्रक्रिया के तहत कॉर्निया एकत्र करते हैं, जिससे मृतक के चेहरे पर किसी तरह का निशान या विकृति नहीं रहती।

डॉ. शक्ति नाथ सिंह ने बताया कि नेत्रदान किसी भी व्यक्ति द्वारा किया जा सकता है। उन्होंने नेत्रदान से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करते हुए कहा कि दान की गई आंखों की कभी खरीद-बिक्री नहीं की जाती। उन्होंने यह भी बताया कि नेत्रदाता की मृत्यु के बाद परिवार को पंखे बंद रखने, घर में एयर कंडीशनर या कूलर होने पर उसे चालू रखने और बंद आंखों पर बर्फ से भीगी हुई रुई रखने की सलाह दी जाती है। साथ ही सिर को तकिए से थोड़ा ऊंचा रखने को कहा जाता है, ताकि रुई नम बनी रहे।

कार्यक्रम में जिला शहरी स्वास्थ्य प्रबंधक जयशंकर, एएनएम जयमाला कुमारी, अर्बन कम्युनिटी फेसिलिटेटर प्रह्लाद कुमार, फादर विंसेंट, फादर अनूप, रेमंड सोरेन, जॉन सोरेन, जॉन टुडू, बेयटा, पुष्पा टरेसा, सुलोचना बेसरा समेत अन्य लोगों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करते हुए अधिक से अधिक लोगों से इस नेक कार्य के लिए आगे आने की अपील की गई।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन