प्रधान परिषद की बैठक में नवनियुक्त प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा का हुआ स्वागत, कई मुद्दों पर चर्चा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा: प्रखंड सह अंचल मुख्यालय, मेहरमा स्थित प्रधान भवन में सोमवार को प्रधान परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष विनोद कुमार भगत ने की। इस दौरान मौजा कसबा के नवनियुक्त प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा का परिषद के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया। नवनियुक्त प्रधान प्रेमशंकर मिश्रा ने सभी प्रधानों के प्रति आभार व्यक्त किया।

बैठक में प्रधानों ने उम्मीद जताई कि प्रेमशंकर मिश्रा के परिषद से जुड़ने से संगठन को मजबूती मिलेगी। इस दौरान प्रधानी मौजा के लोगों के जाति, आवासीय समेत अन्य प्रमाण पत्र पुराने लगान रसीद के आधार पर जारी किए जाने का मामला प्रमुखता से उठाया गया। प्रधानों ने इस व्यवस्था पर आपत्ति जताते हुए कहा कि इससे उन्हें लगान रसीद काटने में परेशानी हो रही है। साथ ही लोगों में लगान रसीद के प्रति गंभीरता कम होने की भी आशंका जताई गई।

प्रधानों ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 का लगान सभी प्रधानों से अंचल नजारत में जमा करा लिया गया है, लेकिन अब तक नए वित्तीय वर्ष की लगान रसीद उपलब्ध नहीं कराई गई है। वहीं, पिछले चार माह से सम्मान राशि का भुगतान नहीं होने पर भी प्रधानों ने नाराजगी जताई। उन्होंने मांग की कि मौजे का डिमांड उपलब्ध कराने के बाद ही अगले वित्तीय वर्ष का लगान वसूलने की व्यवस्था की जाए।

बैठक में प्रधानी मौजा में ऑनलाइन लगान रसीद काटे जाने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रधानों ने कहा कि निर्धारित राशि की वसूली उनसे की जाती है, जबकि ऑनलाइन रसीद की राशि उसमें शामिल नहीं की जाती है। इससे संबंधित व्यवस्था को स्पष्ट करने और समस्या का समाधान करने की मांग की गई। प्रधान परिषद के सदस्यों ने अंचल अधिकारी डॉ. खगेन महतो से सभी समस्याओं के समाधान की दिशा में आवश्यक पहल करने का आग्रह किया।

बैठक में लाल बिहारी साह, निर्मल पोद्दार, रुद्र प्रताप सिंह, धनंजय प्रसाद सिन्हा, निर्मल भगत, संतोष कुमार, कमर अफाक, तुलाराम ठाकुर, रंजीत कुजूर, मो. खालिद, अब्दुल सत्तार, शेख सल्लो सहित अन्य प्रधान उपस्थित थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन