कटिहार के आजमनगर में सांसद तारिक अनवर ने चार हाईमास्ट लाइट का किया उद्घाटन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार: सांसद तारिक अनवर ने सोमवार को आजमनगर प्रखंड क्षेत्र का दौरा कर ग्रामीणों को विकास की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने सिंघोल, तेघरा पंचायत के हरलगा गांव, गायघट्टा पंचायत के ताजखंड गांव और सिहपुर में चार हाईमास्ट टावर लाइट का विधिवत उद्घाटन किया। हाईमास्ट लाइट लगने से इन क्षेत्रों में रात के समय स्थानीय लोगों को आवागमन समेत विभिन्न कार्यों में सुविधा मिलने की उम्मीद है।

उद्घाटन के दौरान सांसद तारिक अनवर ने कहा कि इन क्षेत्रों के ग्रामीण लंबे समय से हाईमास्ट लाइट की मांग कर रहे थे। ग्रामीणों की मांग और जनहित को ध्यान में रखते हुए इन स्थानों पर हाईमास्ट लाइट लगाई गई है। उन्होंने कहा कि बेहतर रोशनी की व्यवस्था होने से स्थानीय लोगों को काफी सुविधा मिलेगी और सार्वजनिक स्थानों पर रात के समय आवागमन भी सुगम होगा।

इसके अलावा सांसद ने आजमनगर प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर स्थानीय ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों से मुलाकात की। इस दौरान ग्रामीणों ने सांसद के समक्ष क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और आवश्यकताओं को रखा। सांसद तारिक अनवर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और जल्द समाधान का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र का विकास और आम लोगों की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है।

सांसद ने कहा कि स्थानीय स्तर पर सामने आने वाली समस्याओं को संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा और उनके समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा। दौरे के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीण और समर्थक मौजूद रहे। मौके पर सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव, दिलीप विश्वास, आले रसूल, अवधेश मंडल, मोहम्मद आजम, रिजवान अहमद, मोहम्मद मारूफ, मोहम्मद सद्दाम, मिथिलेश, मोहम्मद नाहिद, मोहम्मद शाहिद सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और बुद्धिजीवी मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन