विधायक जयराम महतो के कथित अभद्र व्यवहार पर झारखंड पुलिस एसोसिएशन का कड़ा विरोध, कार्रवाई की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: झारखंड पुलिस एसोसिएशन की पाकुड़ जिला शाखा ने बरबड्डा थाना प्रभारी के साथ विधायक जयराम महतो द्वारा किए गए कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की कड़ी निंदा की है। एसोसिएशन ने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। सोमवार को नगर थाना परिसर स्थित एसोसिएशन के शाखा कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में अध्यक्ष रामाशीष सिंह ने संगठन का पक्ष रखा।

रामाशीष सिंह ने बताया कि थाना प्रभारी के साथ विधायक जयराम महतो द्वारा कथित तौर पर गाली-गलौज किए जाने के मामले में प्रदेश नेतृत्व की ओर से कार्रवाई के लिए पांच दिवसीय अल्टीमेटम दिया गया है। उन्होंने कहा कि पाकुड़ जिला शाखा प्रदेश नेतृत्व के प्रत्येक निर्णय का पालन करेगी। उन्होंने कहा कि यदि विधायक को थाना प्रभारी से किसी प्रकार की शिकायत थी, तो वह इसकी जानकारी पुलिस के उच्चाधिकारियों को दे सकते थे या मामले को विधानसभा में उठा सकते थे। लेकिन थाना प्रभारी के साथ इस तरह का कथित अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज उचित नहीं है।

एसोसिएशन की जिला शाखा ने कहा कि पुलिस अधिकारी और जवानों के सम्मान से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। संगठन के अनुसार, इस तरह की घटनाएं न केवल ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों के सम्मान को प्रभावित करती हैं, बल्कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने में जुटे पुलिस बल के मनोबल पर भी प्रतिकूल असर डालती हैं। एसोसिएशन ने कहा कि पुलिसकर्मी अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और उनके साथ किसी भी तरह के दुर्व्यवहार को संगठन गंभीरता से लेगा।

पाकुड़ जिला शाखा ने स्पष्ट किया कि यदि प्रदेश नेतृत्व की ओर से निर्धारित पांच दिवसीय समयसीमा के भीतर मामले में उचित कार्रवाई नहीं की जाती है, तो झारखंड पुलिस एसोसिएशन आगे की रणनीतिक और संगठनात्मक कार्रवाई पर विचार करेगा। संगठन ने कहा कि इस संबंध में आगे का निर्णय प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के अनुसार लिया जाएगा। प्रेस वार्ता के दौरान सचिव सुरई तापे, संयुक्त सचिव मंगल किस्कू समेत एसोसिएशन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन