इनडोर स्टेडियम की समस्याओं को लेकर बैडमिंटन एसोसिएशन ने खेलकूद पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन, पाकुड़ के पदाधिकारियों ने सोमवार को जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार से उनके कार्यालय कक्ष में मुलाकात की। इस दौरान एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने इनडोर स्टेडियम से जुड़ी विभिन्न समस्याओं से उन्हें अवगत कराया और खिलाड़ियों की सुविधाओं में सुधार की मांग को लेकर लिखित ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में बैडमिंटन कोर्ट की मरम्मत कराने के साथ-साथ नेट स्टैंड, नेट, पंखा, मैट, लॉकर रूम और पेयजल की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की गई। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि इनडोर स्टेडियम में आवश्यक सुविधाओं के बेहतर होने से खिलाड़ियों को नियमित अभ्यास करने में सुविधा मिलेगी। साथ ही विभिन्न बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के आयोजन में भी मदद मिलेगी।

वार्ता के दौरान जिला खेलकूद पदाधिकारी राहुल कुमार ने इनडोर स्टेडियम से जुड़ी समस्याओं और भविष्य में बैडमिंटन टूर्नामेंट के आयोजन को लेकर एसोसिएशन के पदाधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने खिलाड़ियों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समस्याओं के निराकरण की दिशा में गंभीरता से पहल करने का आश्वासन दिया।

मौके पर एसोसिएशन के सचिव प्रदीप कुमार उपाध्याय, अध्यक्ष कार्तिक कुमार, सहायक सचिव रॉकी आजाद मरांडी और कार्यकारी सदस्य मुकेश बास्की मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन