राष्ट्रीय खेल दिवस पर पाकुड़ में वॉलीबॉल प्रतियोगिता, डे बोर्डिंग-1 ने जीती विजेता ट्रॉफी

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़: राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर जिला प्रशासन, खेल कार्यालय पाकुड़ और जिला वॉलीबॉल संघ के संयुक्त तत्वावधान में रेलवे मैदान, पाकुड़ में एक दिवसीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले की छह टीमों ने हिस्सा लिया। दिनभर चले रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, अनुशासन, टीम भावना और बेहतरीन तालमेल का प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का उद्घाटन पाकुड़ नगर परिषद की वार्ड पार्षद निभा देवी, ईआरएमयू के सचिव संजय कुमार ओझा, ईजरप्पा के सचिव राणा शुक्ला और जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय ने संयुक्त रूप से किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने राष्ट्रीय खेल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने और खेल को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों में राज हाई स्कूल ने हरिणडंगा हाई स्कूल को 2-1 से हराया। वहीं डे बोर्डिंग-1 ने अंजना की टीम को 2-1 से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया। डे बोर्डिंग-2 ने बैंक कॉलोनी की टीम के खिलाफ जीत दर्ज कर अगले चरण में जगह बनाई। इसके बाद भी विभिन्न टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए और खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचने के लिए पूरा दमखम लगाया।

फाइनल मुकाबला डे बोर्डिंग-1 और डे बोर्डिंग-2 के बीच खेला गया। दोनों टीमों ने शानदार सर्विस, स्मैश, डिफेंस और बेहतरीन टीमवर्क का प्रदर्शन किया। रोमांचक मुकाबले में डे बोर्डिंग-1 ने डे बोर्डिंग-2 को 2-1 से हराकर विजेता ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। फाइनल के दौरान जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कौशिक, नगर परिषद उपाध्यक्ष राणा ओझा, वार्ड पार्षद निभा देवी, संजय कुमार ओझा, विपिन कुमार चौधरी, जिला वॉलीबॉल संघ के सचिव हिसाबी राय, खेल प्रशिक्षक उजय राय समेत कई खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता के निर्णायक निर्भय सिंह, अभिषेक भगत और रातुल दे को जिला क्रीड़ा पदाधिकारी की ओर से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी व पुरस्कार प्रदान किए गए। आयोजन से जिले के खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखने को मिला।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन