ग्राम पंचायत ममलखा में सहयोग शिविर आयोजित, 30-40 ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निष्पादन

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर, ममलखा: ग्राम पंचायत ममलखा में आज सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत क्षेत्र के बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और अपनी विभिन्न समस्याओं से संबंधित आवेदन संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों को सौंपे।

शिविर के दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याओं को अधिकारियों के समक्ष रखा। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की गई। इस दौरान करीब 30 से 40 ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही निष्पादन किया गया, जिससे ग्रामीणों को काफी राहत मिली।

सहयोग शिविर के मौके पर पंचायत के मुखिया अभिषेक अर्णव ने बताया कि शिविर का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं को स्थानीय स्तर पर सुनना और संबंधित विभागों के माध्यम से उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

शिविर में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी रही। लोगों ने पंचायत स्तर पर इस तरह के शिविर आयोजित किए जाने की सराहना की और कहा कि इससे उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों तक पहुंचने में सहूलियत मिलती है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस