हमारे नेता चिराग पासवान ‘जमात’ की बात करते हैं, हर वर्ग की बात करते हैं : अंशु प्रियंका मिश्रा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) की प्रदेश प्रवक्ता अंशु प्रियंका मिश्रा ने कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को धमकी मिलने की खबर से पार्टी कार्यकर्ताओं में आक्रोश का माहौल है।

अंशु प्रियंका मिश्रा ने कहा कि चिराग पासवान लगातार ‘जमात’ की बात करते हैं और समाज के हर वर्ग, हर समुदाय और हर तबके की आवाज उठाते हैं। उनकी यही समावेशी सोच और बेबाक आवाज आपराधिक मानसिकता रखने वाले लोगों को चुभ रही है।

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में किसी भी जनप्रतिनिधि को जान से मारने की धमकी देना गंभीर विषय है। ऐसे मामलों में प्रशासन को तत्काल संज्ञान लेते हुए दोषियों की पहचान करनी चाहिए और उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता चिराग पासवान की सुरक्षा और दीर्घायु की कामना करते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की धमकी से जनसेवा और समाज के हर वर्ग की आवाज उठाने का संकल्प कमजोर नहीं होगा।

अंशु प्रियंका मिश्रा ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस