मेहरमा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय सुखाड़ी में विद्यालय प्रबंधन समिति का पुनर्गठन सुखाड़ी पंचायत की मुखिया आरजू तबस्सुम की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान सर्वसम्मति से मो. शमीम को समिति का अध्यक्ष तथा रेहाना खातून को उपाध्यक्ष चुना गया।
विद्यालय प्रबंधन समिति में कुल 25 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें 19 सदस्यों का चयन किया गया, जबकि छह सदस्य पदेन रखे गए हैं। समिति के पुनर्गठन के दौरान विद्यालय के बेहतर संचालन, शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार और विद्यार्थियों के हित में कार्य करने पर जोर दिया गया।
इस अवसर पर पर्यवेक्षक के रूप में संजीव कुमार मिश्रा मौजूद रहे। उन्होंने समिति के गठन की प्रक्रिया को पूरा कराया और विद्यालय के सुचारू संचालन के लिए समिति की भूमिका पर जोर दिया।
मौके पर पंसस प्रमोद कुमार कर्ण, विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. जावेद उस्मानी, शिक्षक श्रवण प्रसाद, मो. शमीम आलम, मनीष सिंह सहित स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।





