ट्रैफिक नियम, महिला सुरक्षा व साइबर अपराध को लेकर पुलिस ने छात्रों को किया जागरूक

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

मेहरमा: प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय पिरोजपुर में मंगलवार को जागरूकता अभियान चलाकर छात्र-छात्राओं को ट्रैफिक नियम, महिला एवं बालिका सुरक्षा, डायल 112 और साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मेहरमा थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर ने विद्यार्थियों को विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों के प्रति जागरूक किया।

थाना प्रभारी ने यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने तथा सड़क पर सुरक्षित तरीके से आवागमन करने की अपील की। उन्होंने महिला एवं बालिका सुरक्षा से जुड़ी आवश्यक सावधानियों की जानकारी देते हुए किसी भी आपात स्थिति में पुलिस सहायता के लिए डायल 112 का उपयोग करने की बात कही।

साइबर सुरक्षा को लेकर विद्यार्थियों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने, ओटीपी, बैंक खाता और अन्य गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा सोशल मीडिया का सावधानीपूर्वक इस्तेमाल करने की सलाह दी गई।

थाना प्रभारी ने कहा कि साइबर अपराध समेत अन्य समस्याओं से बचाव के लिए जागरूकता सबसे प्रभावी उपाय है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं सतर्क रहने के साथ-साथ अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी साइबर सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की।

इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस