कटिहार : जिला पंचायत संसाधन केंद्र में द्वितीय बैच में कदवा एवं डंडखोरा प्रखंड के पंचायत स्तरीय कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

प्रवीण कुमार, कटिहार: जिला पंचायत संसाधन केंद्र, कटिहार में पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना के निर्देशानुसार जिले के पंचायत स्तरीय कर्मियों को सतत विकास लक्ष्य (SDG) के स्थानीयकरण के नौ विषयों पर एक दिवसीय कार्यशाला के तहत प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 अगस्त 2026 से 12 सितंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच के तहत कदवा एवं डंडखोरा प्रखंड के पंचायत स्तरीय कर्मियों को सतत विकास लक्ष्य के स्थानीयकरण के विषय-01 ‘गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका युक्त ग्राम पंचायत’ तथा विषय-07 ‘सामाजिक न्याय एवं सामाजिक रूप से सुरक्षित ग्राम पंचायत’ पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस प्रशिक्षण में प्रखंड एवं पंचायत कार्यपालक सहायक, डाटा एंट्री ऑपरेटर, लेखापाल-सह-आईटी सहायक एवं पंचायत सचिव शामिल हुए। प्रशिक्षण जिला पंचायत संसाधन केंद्र, कटिहार के प्रशिक्षित प्रशिक्षकों द्वारा प्रदान किया जा रहा है।

मास्टर प्रशिक्षक लियो किशोर हाँसदा ने उपस्थित कर्मियों को विषय-01 और विषय-07 के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वीडियो के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया गया। उन्होंने विषय-01 के तहत बताया कि गरीबी के दुष्चक्र से निकलने के लिए लोगों में जागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं तक उनकी पहुंच सुनिश्चित करने की आवश्यकता है। इसके साथ ही सरकार की विकासात्मक योजनाओं का सफल क्रियान्वयन भी जरूरी है।

विषय-07 के तहत उन्होंने कहा कि विकासात्मक योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी स्तर पर लाभुकों के साथ किसी प्रकार का भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। समाज के कमजोर और वंचित समुदायों, महिलाओं, वृद्धों एवं बच्चों के अधिकारों का भी हनन नहीं होना चाहिए।

मास्टर प्रशिक्षक ने बताया कि सतत विकास लक्ष्य के सभी नौ विषयों पर निर्धारित कार्य वर्ष 2030 तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाना है। इसके लिए ग्राम सभा में संबंधित गतिविधियों पर परिचर्चा करना और उससे जुड़ी कार्ययोजना को पंचायत विकास योजना में शामिल करना आवश्यक है।

इस अवसर पर जिला पंचायत संसाधन केंद्र के नोडल पदाधिकारी रतनजीव कुमार कर्ण, मास्टर प्रशिक्षक लियो किशोर हाँसदा, प्रशिक्षक गौतम कुमार, प्रशिक्षक सचिन्द्र कुमार, प्रशिक्षक त्रिपुरारी कुमार एवं प्रशिक्षक मनीष कुमार तथा पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

*संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव, नन्हे कान्हा\-राधा बने छात्र\-छात्राएं**

घाटशिला: घाटशिला स्थित संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में गुरुवार, 3 सितंबर 2026 को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया।

अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस पर संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में जागरूकता कार्यक्र

घाटशिला के संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर में घाटशिला ईको क्लब एवं कौशल विकास विभाग के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय गिद्ध जागरूकता दिवस मनाया गया।

सिंहदेहरी-धमनीचुआं के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन में आवास के साथ रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर रहेगा जोर

पाकुड़। अमड़ापाड़ा अंचल के मौजा सिंहदेहरी संख्या-21 और धमनीचुआं संख्या-12 के प्रभावित परिवारों के पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन को लेकर गुरुवार को समाहरणालय सभागार में समिति

पाकुड़ पुलिस का ‘ऑपरेशन मुस्कान’ सफल, 34 गुमशुदा मोबाइल उनके मालिकों को लौटाए

पाकुड़। गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी को लेकर पाकुड़ पुलिस की ओर से चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत बड़ी सफलता मिली है। पुलिस