पटना सिटी में गंगा का उफान, भद्र घाट-महावीर घाट मार्ग बंद; धारा 163 लग सकती है

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

राजधानी पटना में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र में गंगा का पानी बढ़ने के कारण भद्र घाट और महावीर घाट मार्ग डूब गए हैं। इसके चलते इन रास्तों पर वाहनों का परिचालन पूरी तरह बंद कर दिया गया है। सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर घाटों की ओर लोगों और वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है।

एसडीओ कशिश बक्शी और एएसपी राज किशोर सिंह ने बुधवार को अधिकारियों के साथ भद्र घाट से कंगन घाट तक गंगा मार्ग का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि गंगा के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए भद्र घाट, महावीर घाट होते हुए कंगन घाट जाने वाले मार्ग पर वाहनों का परिचालन रोक दिया गया है। अशोक राजपथ और गायघाट की ओर से इन घाटों तक जाने वाले रास्तों पर भी बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही रोकी गई है।

फतुहा क्षेत्र में कच्ची दरगाह से राघोपुर आने-जाने वाले वाहनों के परिचालन पर भी पूरी तरह रोक लगा दी गई है। सुरक्षा व्यवस्था के लिए यहां दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। प्रशासन लगातार गंगा के जलस्तर पर नजर बनाए हुए है और स्थिति के अनुसार आगे के कदम उठाए जाएंगे।

किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ की 10 बोट, 28 जवान और छह गोताखोरों को तैनात किया गया है। इसके अलावा सीमा सुरक्षा बल के जवान चार बोट और 30 लाइफ जैकेट के साथ तैनात हैं। प्रशासन ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर प्रभावित इलाकों में धारा 163 लागू की जा सकती है।

प्रशासन ने बच्चों और महिलाओं से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। उन्हें गंगा की ओर जाने और नदी में स्नान करने से रोका गया है। वहीं, जलजमाव वाले इलाकों में मोटर लगाकर पानी की निकासी कराने के लिए नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि गंगा के जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ नगर परिषद में 2 करोड़ की योजनाओं पर घमासान, पार्षदों ने अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का पुतला फूंका; समर्थकों ने फोड़े पटाखे

पाकुड़: नगर परिषद क्षेत्र में दो करोड़ रुपये की सड़क योजनाओं के चयन को लेकर सोमवार को विवाद गहरा गया। योजना चयन में पक्षपात और

कटिहार का 115 साल पुराना दुर्गागंज दुर्गा मंदिर, 2002 में हुआ सार्वजनिक

कदवा (कटिहार): बिहार के कटिहार जिले के कदवा प्रखंड स्थित दुर्गागंज का ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर आस्था के साथ-साथ क्षेत्र की पुरानी जमींदारी व्यवस्था की विरासत

गलगलिया के पथरघट्टा हाई स्कूल में SSB का साइबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

गलगलिया: विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से 8वीं बटालियन सशस्त्र सीमा बल

कटिहार के 9 खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में जीते गोल्ड मेडल, राज्य स्तर पर चयनित

स्कूली गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित प्रमंडल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में उत्क्रमित मध्य विद्यालय बर्मा रिफ्यूजी कॉलोनी के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन