बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे आपदा मंत्री रत्नेश सादा, अकबरनगर में नप अध्यक्ष प्रतिनिधि ने किया स्वागत

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में बाढ़ से बिगड़ते हालात के बीच बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा मंगलवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने भागलपुर पहुंचे। इस दौरान अकबरनगर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि अंजीत कुमार ने उनका स्वागत किया और अकबरनगर में बाढ़ के कारण लोगों को हो रही समस्याओं से अवगत कराया।

अकबरनगर नगर पंचायत क्षेत्र की स्थिति की जानकारी देते हुए अंजीत कुमार ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में लोगों के सामने आ रही परेशानियों और राहत-बचाव से जुड़ी जरूरतों को मंत्री के समक्ष रखा। इस पर आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक आश्वासन दिया। साथ ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए लोगों की समस्याओं का जल्द समाधान करने का निर्देश दिया।

मौके पर आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने कहा कि वर्तमान में पूरे बिहार में बाढ़ की समस्या बनी हुई है। सरकार लगातार प्रयास कर रही है कि बाढ़ के कारण आम जनता को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री लगातार बाढ़ की स्थिति की मॉनीटरिंग कर रहे हैं और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है।

मंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने और बचाव कार्य को प्रभावी बनाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने अधिकारियों को प्रभावित इलाकों में स्थिति पर नजर रखने और जरूरत के अनुसार तत्काल कदम उठाने के निर्देश दिए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित