शिक्षक दिवस पर सम्मानित हुए बसंतपुर के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर. शिक्षक दिवस के अवसर पर भागलपुर जिले के उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय बसंतपुर, पीरपैंती के प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार को शैक्षणिक कार्यों में नवाचार एवं उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। शिक्षक सम्मान समारोह में जिला शिक्षा पदाधिकारी चंदन कुमार एवं जिला शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी शशि चंदन चौधरी ने उन्हें सम्मानित किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक, भागलपुर प्रमंडल सुभाष गुप्ता से भी सौरभ कुमार को सम्मान प्राप्त हुआ। सम्मान मिलने पर प्रधानाध्यापक सौरभ कुमार ने इसे अपने लिए गौरव और प्रेरणा का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर मिला यह सम्मान उनके लिए केवल पुरस्कार नहीं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में और बेहतर कार्य करने की नई ऊर्जा, जिम्मेदारी और प्रेरणा है।

सौरभ कुमार ने सम्मान के लिए सभी पदाधिकारियों, सहकर्मियों, विद्यार्थियों और शुभचिंतकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि उनकी शैक्षणिक यात्रा में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति वे हृदय से कृतज्ञ हैं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनकी जिम्मेदारी को और बढ़ाता है। शिक्षा में नवाचार और गुणवत्ता को बढ़ावा देने के साथ विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए वे लगातार प्रयास करते रहेंगे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित