गोड्डा में तीन चोरीकांड का खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार; एलईडी टीवी, बैट्री और सोना-चांदी के जेवरात बरामद

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। मुफस्सिल थाना क्षेत्र में पिछले एक माह के दौरान मालिनी हाई स्कूल, हरना मोड़ और माल डुमरिया के दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के सामान के साथ वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और चोरी में इस्तेमाल किए गए औजार भी बरामद किए गए हैं। पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय जेपीएन चौधरी ने मुफस्सिल थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार मालिनी हाई स्कूल, हरना मोड़ और माल डुमरिया में बैट्री, इन्वर्टर, प्रोजेक्टर, एलईडी टीवी तथा सोना-चांदी के जेवरात चोरी होने की घटनाएं सामने आई थीं। इस संबंध में मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 136/2026, 143/2026 और 148/2026 अज्ञात चोरों के खिलाफ दर्ज किए गए थे। घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आरोपियों की गिरफ्तारी और चोरी के सामान की बरामदगी के लिए विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।

इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि हंसडीहा-महागामा मुख्य मार्ग पर ग्राम दियारा के समीप ओवरब्रिज के नीचे तीन युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस वाहन को देखते ही तीनों युवक भागने लगे। सशस्त्र बल के सहयोग से पुलिस ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य अंधेरे का फायदा उठाकर मोटरसाइकिल के साथ फरार हो गए।

पकड़े गए युवक की पहचान रौशन कुमार साह, उम्र करीब 22 वर्ष, निवासी सिमरातरी, थाना गोड्डा नगर, वर्तमान पता ग्राम दियारा, थाना गोड्डा मुफस्सिल के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान रौशन ने अपने सहयोगियों के साथ माल डुमरिया, हरना मोड़ और मालिनी हाई स्कूल में चोरी की घटनाओं में संलिप्तता स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सहयोगियों के ठिकानों पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान छोटू कुमार यादव के घर से चोरी का एलईडी टीवी, सोने के आभूषण, मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किए गए। वहीं सुमित कुमार के घर से एक बड़ी बैट्री तथा पप्पु वर्मा की ज्वेलरी दुकान से चोरी का सोना और चांदी का गला हुआ टुकड़ा बरामद किया गया।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर लाल रंग की एक्साइड कंपनी की बैट्री, करीब 18 ग्राम का गला हुआ सोना जैसा टुकड़ा, करीब 225 ग्राम का गला हुआ चांदी जैसा ढेला, एसीई कंपनी का इलेक्ट्रॉनिक तराजू, सोनी कंपनी का एलसीडी टीवी, करीब 150 ग्राम की एक जोड़ी चांदी जैसी पायल, करीब 0.9 ग्राम की तीन सोना जैसी नथनी, ग्रे रंग का लहंगा सेट, ल्यूमिनस कंपनी की सफेद बैट्री, बिना नंबर का नीले रंग का टोटो, स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल संख्या जेएच-04एसी-1558, ब्लू रंग का इन्वर्टर और चोरी में इस्तेमाल किए गए लोहे के सब्बल, हथौड़ी, छेनी एवं लोहे के कील जैसे बोल्ट बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन कुमार साह, सुमित कुमार, छोटू कुमार यादव और पप्पु वर्मा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रौशन कुमार साह, सुमित कुमार और छोटू कुमार यादव का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। रौशन के खिलाफ गोड्डा नगर थाना में चोरी एवं अन्य धाराओं से जुड़े पांच मामले दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। इनमें कांड संख्या 239/2020, 51/2022, 53/2023, 112/2024 और 225/2025 शामिल हैं।

सुमित कुमार के खिलाफ गोड्डा नगर थाना में कांड संख्या 177/2025 और 82/2026 दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी। वहीं छोटू कुमार यादव के खिलाफ पाथरगामा थाना, गोड्डा मुफस्सिल थाना और गोड्डा नगर थाना में कई मामले दर्ज हैं। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ पाथरगामा थाना कांड संख्या 154/2019, गोड्डा मुफस्सिल थाना के कांड संख्या 212/2023, 240/2024, 75/2024, 128/2024 और 187/2024 तथा गोड्डा नगर थाना कांड संख्या 271/2020 दर्ज है।

छापामारी टीम में थाना प्रभारी पुअनि आनंद कुमार साहा, पुअनि विकास कुमार गुप्ता, पुअनि राजेश रंजन, पुअनि मकेश्वर कुमार, सअनि उमेश प्रजापति, सअनि राजेश कुमार ठाकुर, सअनि मनोज कुमार मंडल, सअनि सीताराम महतो, सअनि सुगदेव हजारी, सअनि जयकांत यादव एवं गोड्डा मुफस्सिल थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि मामले में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की उम्मीद है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बिहार बाढ़ के बीच तेजस्वी यादव ने PM मोदी को लिखा पत्र, रखीं 7 बड़ी मांगें

बिहार में भीषण बाढ़ के बीच आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर केंद्र सरकार से तत्काल मदद की मांग की

पाकुड़ में जहर खिलाकर हत्या का आरोप, भाभी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

पाकुड़ मुफसिल थाना क्षेत्र में एक युवक की इलाज के दौरान मौत के बाद जहर खिलाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मामले में

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि

पाकुड़िया प्रखंड मुख्यालय में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर झामुमो पाकुड़िया प्रखंड कमेटी की ओर से शोकसभा आयोजित

सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर उर्सुलाइन महाविद्यालय में शोकसभा, दी भावभीनी श्रद्धांजलि

चंद्रपुरा स्थित उर्सुलाइन प्राथमिक शिक्षक शिक्षा महाविद्यालय में 7 सितंबर 2026 को झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर शोकसभा आयोजित