भागलपुर: बाढ़ प्रभावित इलाकों का जेड हसन ने किया दौरा, प्रशासन से समुचित व्यवस्था की मांग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर के नाथनगर विधानसभा क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति का जायजा लेने के लिए राजद के पूर्व प्रत्याशी शेख ज्याउल हसन उर्फ जेड हसन ने कई पंचायतों का दौरा किया। उन्होंने नाथनगर प्रखंड की भतोड़िया और बेलखोरिया पंचायत के बाढ़ प्रभावित इलाकों गंगा प्रसाद, महादलित टोला, मुस्लिम मोहल्ला बिहारीपुर, गोलहु, राजपुर और छावनियां का दौरा कर ग्रामीणों से बातचीत की और बाढ़ से प्रभावित लोगों की समस्याएं सुनीं।

जेड हसन ने आरोप लगाया कि नाथनगर और सबौर क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति के बावजूद प्रशासन की ओर से पर्याप्त संवेदनशीलता नहीं दिखाई जा रही है। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि पिछले पांच दिनों से कई इलाकों में पानी घुसा हुआ है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक रसोई शुरू तो कर दी गई है, लेकिन रसोई प्रभारी के अनुपस्थित रहने की शिकायत मिली। इसके अलावा कई जगहों पर शौचालय की व्यवस्था नहीं है और चूना व ब्लीचिंग पाउडर का भी पर्याप्त इंतजाम नहीं किया गया है।

जेड हसन के मुताबिक, बाढ़ प्रभावित लोगों को जमीन पर बिना चटाई के भोजन कराया जा रहा है। वहीं, खाना बनाने के लिए भी साफ पानी उपलब्ध नहीं होने की शिकायत ग्रामीणों ने की। उन्होंने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और तस्वीरें भी लीं। उनका कहना है कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को इस समय साफ पानी, पौष्टिक भोजन और जरूरी बुनियादी सुविधाओं की सबसे ज्यादा जरूरत है।

राजद नेता ने जिला प्रशासन से मांग की कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को पौष्टिक और शुद्ध भोजन-पानी उपलब्ध कराया जाए। साथ ही पीड़ितों को मिलने वाली जीआर राशि के लिए सूची जल्द तैयार कर राशि उपलब्ध कराने की प्रक्रिया शुरू की जाए। उन्होंने शौचालय, साफ-सफाई, चूना-ब्लीचिंग पाउडर और अन्य जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करने की भी मांग की।

जेड हसन ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के साथ-साथ उनके पशुओं के लिए भी पर्याप्त चारे की व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि प्रभावित लोगों को हर संभव बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाए, ताकि बाढ़ के दौरान उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान राजद नेता शिशुपाल भारती, अरविंद यादव, बसरुल हक, शहादत हुसैन, गुलशन यादव, गुड्डू यादव, कन्हैया यादव, अनुरुद्ध प्रसाद यादव, मो. शाहजहां समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और