भागलपुर में बाढ़ राहत पर मंत्री रत्नेश सदा सख्त, बोले- कोई पीड़ित वंचित रहा तो तय होगी जवाबदेही

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर में बाढ़ की भयावह स्थिति के बीच राहत और बचाव कार्यों को लेकर आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सदा ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। भागलपुर पहुंचे मंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राहत कार्यों की स्थिति और प्रभावित लोगों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली।

मंत्री रत्नेश सदा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर बाढ़ पीड़ित तक समय पर राहत पहुंचाना है। उन्होंने निर्देश दिया कि जिन इलाकों के लोग कम्युनिटी किचन तक नहीं पहुंच पा रहे हैं, वहां उनके घरों तक सूखा राशन के पैकेट उपलब्ध कराए जाएं। साथ ही नाथनगर के पश्चिमी इलाके में एक नया कम्युनिटी किचन शुरू करने का भी निर्देश दिया गया है।

मंत्री ने 13 प्रभावित पंचायतों से मिले आवेदनों को जिलाधिकारी को सौंपते हुए उनका तत्काल सत्यापन कराने और पात्र लोगों तक राहत पहुंचाने को कहा। जीआर राशि को लेकर उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि लाभुकों की सूची पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए और कोई भी वास्तविक बाढ़ पीड़ित सूची से नहीं छूटना चाहिए। पात्र लाभुकों के बैंक खातों में सहायता राशि जल्द भेजने के निर्देश भी दिए गए।

रत्नेश सदा ने राहत शिविरों में मेडिकल टीम, सर्पदंश रोधी इंजेक्शन, पर्याप्त पशुचारा और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ प्रभावित लोगों की जरूरतों को देखते हुए राहत सामग्री और जरूरी सुविधाओं की उपलब्धता में किसी तरह की कमी नहीं होनी चाहिए।

मंत्री ने साफ कहा कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या लालफीताशाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता के साथ काम करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में कोई भी वास्तविक पीड़ित सरकारी राहत से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि यदि किसी पात्र व्यक्ति को राहत नहीं मिलती है तो संबंधित स्तर पर जवाबदेही तय की जाएगी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और