ऊर्जा नगर दुर्गा पूजा को लेकर कमेटी की बैठक, भव्य मेला और रावण दहन की बनी रणनीति

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

संवाददाता, महागामा: ऊर्जा नगर दुर्गा मंदिर प्रांगण में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर पूजा कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजमहल परियोजना के जीएम एएन नायक ने की। इस दौरान दुर्गा पूजा को भव्य और आकर्षक बनाने के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पिछले वर्ष आयोजित दुर्गा पूजा के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया।

इस वर्ष भव्य पूजा समारोह के साथ मेले के सफल आयोजन को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर रणनीति तैयार की गई। कमेटी के सचिव प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पूजा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में भीड़ नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए प्रशासन के साथ मंदिर कमेटी के वालंटियर भी सक्रिय रूप से काम करेंगे। श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए जरूरी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

बैठक में भव्य रावण दहन कार्यक्रम को लेकर भी चर्चा की गई। बताया गया कि राजेंद्र स्टेडियम में रावण दहन के दौरान सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग की जाएगी। इसके अलावा पूरे मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि मेले के दौरान होने वाली गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा सके। सुरक्षा और व्यवस्था को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने का निर्णय लिया गया।

बैठक में राजमहल परियोजना के पदाधिकारी ओपी चौधरी, दिनेश शर्मा, मेघवाल, प्रणव कुमार, ललन कुमार, संतोष कुमार राय समेत पूजा कमेटी के सचिव प्रदीप सिंह, कोषाध्यक्ष रविकांत सिंह, उप कोषाध्यक्ष मनोज लोहार, अभिमन्यु सिंह, उपसचिव मनीष भगत, डोमन महतो, कार्यालय मंत्री प्रदीप राय सहित कई सदस्य मौजूद रहे। इनके अलावा देव कुमार चौबे, अनुज चौधरी, मनोज तिवारी, अर्जुन ठाकुर, घनश्याम ताती, सीताराम महतो, संजय रजक, मुन्ना पंडित, संजय सिंह, सुनील सिंह, राजेश महतो, शंकर गुप्ता, विवेकानंद सिंह, बाबुली मुर्मू, शिव कुमार साह, उमेश वैद्य सहित अन्य सदस्य भी बैठक में शामिल हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए कटिहार में जागरूकता कार्यक्रम

प्रवीण कुमार, कटिहार। आगामी 12 सितंबर 2026 को व्यवहार न्यायालय, कटिहार में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए जिले में

**ठाकुरगंज में सीमा जागरण मंच की बैठक, नगर और ग्रामीण खंड की समिति का हुआ पुनर्गठन**

प्रवीण कुमार/शर्मिला कुमारी, गलगलिया। ठाकुरगंज नगर स्थित फाराबाड़ी में सीमा जागरण मंच की बैठक आयोजित की गई। बैठक में ठाकुरगंज नगर खंड और ग्रामीण खंड

कटिहार के सहजा में बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त, राहत की मांग को लेकर उप प्रमुख ने प्रशासन से की अपील

प्रवीण कुमार, प्राणपुर (कटिहार)। प्राणपुर प्रखंड की सहजा पंचायत के विभिन्न वार्डों में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर और बाढ़ के पानी से कई परिवारों

कटिहार में संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का शुभारंभ, 20 नवोदय विद्यालयों ने लिया हिस्सा

प्रवीण कुमार, कटिहार। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, कोलासी, कटिहार में मंगलवार को दो दिवसीय संकुल स्तरीय कला उत्सव-2026 का भव्य शुभारंभ हुआ। बिहार और