अंशु प्रियंका मिश्रा को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बनीं लोक जनशक्ति पार्टी की बिहार प्रदेश प्रवक्ता

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पटना: लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास ने पार्टी के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ताओं की नई जिम्मेदारियों की घोषणा की है। इसी क्रम में भागलपुर महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष अंशु प्रियंका मिश्रा को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए बिहार प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनके मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी का माहौल है।

लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान और बिहार प्रभारी सह जमुई सांसद अरुण भारती के निर्देशानुसार यह जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह खगड़िया सांसद राजेश वर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता धीरेन्द्र मुन्ना, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजेश भट्ट और बिहार प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता रंजन कुमार सिंह की ओर से अंशु प्रियंका मिश्रा को प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी दी गई। प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र विवेक और प्रदेश मीडिया प्रभारी निशांत मिश्रा ने सभी नव मनोनीत प्रवक्ताओं की सूची जारी की।

नई जिम्मेदारी मिलने के बाद अंशु प्रियंका मिश्रा ने पार्टी के राष्ट्रीय और प्रदेश नेतृत्व के प्रति आभार जताया। वहीं, लोजपा के भागलपुर जिलाध्यक्ष सुबोध पासवान ने उनके मनोनयन को अंग क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने एक महिला कार्यकर्ता को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देकर महिलाओं को आगे बढ़ाने का संदेश दिया है। इस मौके पर नाथनगर विधायक मिथुन कुमार, प्रदेश सचिव पीयूष पासवान, नगर अध्यक्ष सौरभ सिंह, युवा प्रधान महासचिव आशीष कुमार, अमिश मिश्रा, अमित पासवान समेत पार्टी के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अंशु प्रियंका मिश्रा को बधाई दी।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का

देवीनगर में 25 सदस्यों को दिया गया दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

महेशपुर। प्रवाह संस्था की ओर से प्रथम बैच के 25 सदस्यों एवं लाभार्थियों के लिए 8 और 9 सितंबर को देवीनगर में दो दिवसीय वित्तीय

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले LIC अधिकारी के आश्रित को मिला 15 लाख का अनुदान

कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई