भागलपुर के विजयमित्रा मंडल में भाजपा की कार्यशाला, सेवा संकल्प अभियान को लेकर बनी रणनीति**

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: भाजपा के सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को भागलपुर विधानसभा क्षेत्र के विजयमित्रा मंडल में कार्यशाला आयोजित की गई। मंडल अध्यक्ष निरंजन चंद्रवंशी की अध्यक्षता में हुई कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा भागलपुर के जिला महामंत्री योगेश पांडेय और मंडल प्रभारी प्रकाश कुमार शामिल हुए। कार्यक्रम का संचालन नीरज चौधरी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन दीपक केडिया ने किया।

जिला महामंत्री योगेश पांडेय ने कहा कि नरेंद्र मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा। इसके माध्यम से प्रधानमंत्री के सुशासन, सेवा, समर्पण और राष्ट्र निर्माण से जुड़े कार्यों को लोगों तक पहुंचाया जाएगा। मंडल प्रभारी प्रकाश कुमार ने बताया कि अभियान के तहत कुल 13 कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिन्हें बूथ और शक्ति केंद्र स्तर तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सभी कार्यक्रमों को निष्ठा, अनुशासन और उत्साह के साथ सफल बनाने की अपील की।

भागलपुर विधानसभा प्रभारी प्राणिक वाजपेयी ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के जरिए प्रधानमंत्री के सेवा भाव और विकसित भारत के संकल्प को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। कार्यशाला में अलोक सिंह बंटू, राजेश टंडन, नंदकिशोर हरि, वार्ड पार्षद कुमकुम द्विवेदी, संजीव गुप्ता, मनीष मिश्रा, समरजीत मुकुल, सुबोध सिंह चंदेल, सुमित शाश्वत, अमूल केशरी, पम्मी माधुरी, अलोक राय, गौरी देवी, सौरव कुमार, चंदन पोद्दार, विनीत भगत, ज्योति डालूका, आनंद पासवान, महेश राम, पिंटू राय और सौरव सिंह समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का

देवीनगर में 25 सदस्यों को दिया गया दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

महेशपुर। प्रवाह संस्था की ओर से प्रथम बैच के 25 सदस्यों एवं लाभार्थियों के लिए 8 और 9 सितंबर को देवीनगर में दो दिवसीय वित्तीय

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले LIC अधिकारी के आश्रित को मिला 15 लाख का अनुदान

कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई