कटिहार में बाढ़ का कहर, 331 गांव और 21 नगर वार्ड प्रभावित; मंत्री रत्नेश सादा ने लिया जायजा

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

कटिहार। जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में वृद्धि से बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कुर्सेला, बरारी, अमदाबाद, मनिहारी और मनसाही अंचल के 331 गांव और 21 नगर वार्डों में बाढ़ का पानी फैल गया है। जिलाधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि प्रभावित क्षेत्रों में जिला प्रशासन की ओर से राहत सामग्री, भोजन और स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से पहुंचाई जा रही हैं।

आपदा प्रबंधन मंत्री रत्नेश सादा ने मनिहारी और बरारी के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने बाढ़ की स्थिति और राहत कार्यों का जायजा लेने के साथ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रभावित इलाकों में आवागमन के लिए कुल 102 नावें संचालित की जा रही हैं। वहीं 160 केंद्रों के माध्यम से अब तक 2 लाख 95 हजार 10 लोगों को भोजन कराया गया है और 91 नए सामुदायिक भोजन केंद्र भी शुरू किए गए हैं।

स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए 24 सक्रिय स्वास्थ्य शिविर और 5 बोट एम्बुलेंस तैनात हैं, जहां अब तक 2,993 से अधिक मरीजों का इलाज किया जा चुका है। बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच 10,560 पॉलीथिन शीट्स और मवेशियों के लिए 130.30 क्विंटल सूखा चारा वितरित किया गया है। वहीं पीएचईडी की ओर से प्रभावित इलाकों में 51 चापाकल और 44 अस्थायी शौचालय भी स्थापित किए गए हैं।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़िया में अभाविप का सदस्यता अभियान कल से, विद्यालयों में शिक्षकों से किया संपर्क

पाकुड़िया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पाकुड़ जिला की पाकुड़िया नगर इकाई में बुधवार को जिला संयोजक सन्नी तिवारी और साहिबगंज विभाग प्रमुख बादल तिवारी का

देवीनगर में 25 सदस्यों को दिया गया दो दिवसीय वित्तीय साक्षरता प्रशिक्षण

महेशपुर। प्रवाह संस्था की ओर से प्रथम बैच के 25 सदस्यों एवं लाभार्थियों के लिए 8 और 9 सितंबर को देवीनगर में दो दिवसीय वित्तीय

पाकुड़ में रक्त की कमी दूर करने की पहल, 18, 24 और 28 सितंबर को होंगे विशेष रक्तदान शिविर

पाकुड़। जिले में रक्त की उपलब्धता को मजबूत करने और आपातकालीन स्थिति में जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले LIC अधिकारी के आश्रित को मिला 15 लाख का अनुदान

कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई