कटिहार। बिहार विधानसभा आम निर्वाचन-2025 के दौरान चुनावी ड्यूटी पर तैनात एलआईसी विकास अधिकारी स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई थी। इसके बाद सरकार की ओर से उनके आश्रित परिवार को 15 लाख रुपये की अनुग्रह अनुदान राशि स्वीकृत की गई है।
निर्वाचन विभाग, बिहार से प्राप्त स्वीकृति के आलोक में बुधवार को उप निर्वाचन पदाधिकारी, कटिहार ने स्व. रबीन्द्र कुमार पासवान की पत्नी रंजीता देवी को अनुग्रह अनुदान की राशि का चेक सौंपा। उचित पहचान के बाद उन्हें 15 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया।
चुनावी ड्यूटी के दौरान हुई दुर्घटना में रबीन्द्र कुमार पासवान की मृत्यु के बाद उनके परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने के लिए यह राशि दी गई है। प्रशासन की ओर से निर्धारित प्रक्रिया के तहत उनके आश्रित को अनुदान का भुगतान किया गया।




