गोड्डा। हज 2027 पर जाने वाले यात्रियों के लिए शुक्रवार को सदर अस्पताल गोड्डा में मेडिकल स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया। स्क्रीनिंग सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. तारा शंकर झा और राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम की निगरानी में संपन्न हुई।
हज कमेटी ऑफ इंडिया की गाइडलाइन के अनुसार यात्रियों की आवश्यक स्वास्थ्य जांच की गई। इस दौरान वैक्सीन प्रभारी डॉ. जुनैद, गोड्डा शहरी के श्री जयशंकर और लैब प्रभारी श्री चंदन कुमार ने CBC, FBS/HbA1C, चेस्ट X-ray, KFT, LFT और ECG समेत विभिन्न जांच कराई। जांच में फिट पाए गए यात्रियों को मेडिकल फिटनेस प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
मेडिकल स्क्रीनिंग के दौरान हज कॉर्डिनेटर मो. इब्राहिम अंसारी ने प्रक्रिया में सहयोग किया। इस दौरान हज यात्रियों की स्वास्थ्य जांच और यात्रा से जुड़ी आवश्यक औपचारिकताएं निर्धारित प्रक्रिया के तहत पूरी की गईं।





