गोड्डा में इंडस्ट्रियल पार्क की चिह्नित भूमि का डीसी ने किया निरीक्षण

गोड्डा। उपायुक्त लोकेश मिश्रा ने शनिवार को पथरगामा प्रखंड के पारसपानी स्थित इंडस्ट्रियल पार्क के लिए चिह्नित भूमि का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने चिह्नित भूमि की स्थिति, उपलब्ध क्षेत्रफल, पहुंच मार्ग और आसपास की आधारभूत सुविधाओं की जानकारी संबंधित पदाधिकारियों से ली। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने प्रस्तावित इंडस्ट्रियल पार्क के विकास की … Read more

गणतंत्र दिवस परेड शिविर के लिए गोड्डा कॉलेज के 5 छात्रों का चयन

गोड्डा। आगामी गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में आयोजित होने वाले गणतंत्र परेड शिविर 2026-27 के लिए विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया में गोड्डा कॉलेज के एनएसएस यूनिट-5 के पांच स्वयंसेवकों का चयन राज्य स्तरीय चयन प्रक्रिया के लिए किया गया। विश्वविद्यालय स्तरीय चयन प्रक्रिया का आयोजन सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में किया गया … Read more

आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव, नहीं है जल निकासी की समुचित व्यवस्था

महागामा। अनुमंडल के नयानगर स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर परिसर में वर्षों से जलजमाव की समस्या बनी हुई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मरीजों, गर्भवती महिलाओं, बच्चों और स्वास्थ्यकर्मियों को स्वास्थ्य केंद्र तक आने-जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी गंभीर … Read more

गोड्डा में राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का व्यापक असर, SBI समेत बैंकों में लटका ताला**

गोड्डा। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने समेत बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को आयोजित राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल का गोड्डा जिले में व्यापक असर देखने को मिला। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं ग्रामीण बैंकों की कई शाखाओं में ताला लटका रहा और बैंकिंग सेवाएं प्रभावित रहीं। झारखंड … Read more

एस.एम. कॉलेज के इतिहास विभाग में उत्साहपूर्वक मना शिक्षक दिवस समारोह

एस.एम. कॉलेज के इतिहास विभाग में उत्साहपूर्वक मना शिक्षक दिवस समारोह भागलपुर। एस.एम. कॉलेज, भागलपुर के इतिहास विभाग की छात्राओं की ओर से शनिवार को शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया। समारोह में इतिहास विभाग की करीब 70 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत इतिहास विभाग के … Read more

मां आनंदी संस्था ने बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच बांटी राहत सामग्री**

भागलपुर। मां आनंदी संस्था की ओर से सबौर स्टेशन चौक पर बाढ़ की भीषण विभीषिका झेल रहे प्रभावित परिवारों के लिए राहत सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया। बाढ़ के कारण कई परिवार पूरी तरह बेघर हो चुके हैं और उनके सामने जीवन-यापन का बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मानवीय पहल के तहत … Read more

मंत्री नीतीश मिश्रा के भागलपुर आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया अगवानी**

भागलपुर। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री-सह-भागलपुर प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा के भागलपुर आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश की उपस्थिति में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री नीतीश मिश्रा की अगवानी की। … Read more

डीएसपीएमयू में स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026 के साथ नवाचार को नई उड़ान, जल्द स्थापित होगी ‘आइडिया लैब’: कुलपति डॉ. राजीव मनोहर

दिनांक 12 सितंबर 2026 को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (DSPMU) में ‘स्मार्ट इंडिया हैकथॉन 2026’ (Smart India Hackathon – Internal Hackathon) प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. (डॉ.) राजीव मनोहर ने सभी प्रतिभागी टीमों के नवाचार और प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इस तरह … Read more

डॉन बॉस्को स्कूल में धूमधाम से मना ग्रैंड पेरेंट्स डे, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

ललियाही स्थित डॉन बॉस्को स्कूल में शुक्रवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे समारोह उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान फादर के नेतृत्व में स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर एक मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की बेहतरीन प्रस्तुति पर पूरा सभागार … Read more

कटिहार पुलिस केंद्र का एसपी परिचय कुमार ने किया निरीक्षण, जवानों की समस्याएं सुनीं

पुलिस अधीक्षक परिचय कुमार ने साप्ताहिक ‘लाइन डे’ के अवसर पर पुलिस केंद्र कटिहार का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने जवानों और पुलिस पदाधिकारियों से सीधा संवाद कर उनकी विभागीय और व्यक्तिगत समस्याएं सुनीं। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को समस्याओं का समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। एसपी ने पुलिस केंद्र परिसर … Read more