मंत्री नीतीश मिश्रा के भागलपुर आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने किया अगवानी**

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर। बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग तथा सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री-सह-भागलपुर प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा के भागलपुर आगमन पर जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। कहलगांव विधायक शुभानंद मुकेश की उपस्थिति में जदयू जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मंत्री नीतीश मिश्रा की अगवानी की।

इस दौरान विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा के भागलपुर आगमन से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य में और तेजी आएगी। जिलाध्यक्ष विवेकानंद गुप्ता ने कहा कि जदयू संगठन सरकार की विकास योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए पूरी मजबूती से काम करेगा। संजय राम ने कहा कि बिहार सरकार विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देकर लगातार काम कर रही है। वहीं, सुड्डू साईं ने कहा कि भागलपुर के विकास को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता स्पष्ट है।

संजीव चंद्रवंशी ने कहा कि जदयू कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। शबाना दाऊद ने कहा कि सरकार की विकास योजनाओं से समाज के सभी वर्गों को लाभ मिल रहा है। धनंजय मंडल ने कहा कि भागलपुर में विकास की नई संभावनाओं को गति देने के लिए सरकार और संगठन मिलकर काम करेंगे। अर्जुन शाह, बिपिन बिहारी सिंह और प्रदीप कुशवाहा समेत अन्य नेताओं ने भी सरकार और संगठन के कार्यों को लेकर अपनी बात रखी।

इस अवसर पर अनुज सिंह, उमा मोदी, प्रवक्ता शैलेन्द्र तोमर, शाहबाज आलम मुन्ना, विकास कुमार, नीतीश कुमार, श्रवण चंद्रवंशी, अंजुम कमाल समेत जदयू के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

पाकुड़ पुलिस की मासिक अपराध गोष्ठी, अपराध नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर सख्ती के निर्देश

पाकुड़। पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को समाहरणालय स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में अगस्त माह की मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित

छोटी अलीगंज में मटका फोड़ के साथ गणपति की विदाई, गुलाल और जयकारों से गूंजा मोहल्ला

पाकुड़।शहर के छोटी अलीगंज वार्ड नंबर 3 में भव्य गणेश महोत्सव के समापन के बाद बुधवार को भगवान गणेश की प्रतिमा का विसर्जन किया गया।

धोवाडांगा में श्रीमद्भागवत कथा, भीष्म पितामह से कपिल देव के अवतार तक सुनाए प्रसंग

हिरणपुर। प्रखंड के धोवाडांगा में बजरंग युवा क्लब की ओर से आयोजित भव्य श्रीमद्भागवत कथा में कथा व्यास पूज्य सत्यम जी महाराज ने श्रद्धालुओं को

**जिला योजना कार्यकारिणी समिति ने जनहित की प्रस्तावित योजनाओं को किया अनुमोदित**

पाकुड़। उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बुधवार को जिला योजना कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य जिला योजना के अंतर्गत