कुरसेला में बाढ़ ने लिया विकराल रूप, चूड़ा-सत्तू खाकर गुजारा करने को मजबूर लोग

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

जिले के कुरसेला नगर पंचायत और ग्रामीण इलाकों में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। दर्जनों घरों में बाढ़ का पानी घुसने से लोगों के चूल्हे डूब गए हैं। ऐसे में कई परिवार चूड़ा-सत्तू खाकर गुजारा करने को मजबूर हैं। प्रखंड के करीब 38 वार्ड बाढ़ के पानी से बुरी तरह प्रभावित बताए जा रहे हैं।

बाढ़ और जलजमाव के कारण बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। इसे देखते हुए प्रशासन ने 16 विद्यालयों को अस्थायी रूप से नजदीकी सुरक्षित स्कूलों में शिफ्ट किया है। वहीं, प्रभावित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था को लेकर प्रशासन ने 67 जगहों पर सामुदायिक किचन शुरू किए हैं, जहां बाढ़ पीड़ितों को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।

बाढ़ के पानी में चापाकल डूबने से कई इलाकों में पेयजल संकट भी गहरा गया है। इसे देखते हुए पीएचईडी की ओर से 10 से 15 स्थानों पर अस्थायी चापाकल और अस्थायी शौचालय बनाए जा रहे हैं। वहीं, जलमग्न सड़कों और गलियों से लोगों के सुरक्षित आवागमन के लिए प्रशासन की ओर से नावों का परिचालन कराया जा रहा है।

सीओ अनुपम कुमारी, बीडीओ कुमारी प्रियवंदा और चिकित्सा प्रभारी डॉ. अमरलाल समेत प्रशासनिक टीम लगातार प्रभावित इलाकों का जायजा ले रही है। प्रशासन का कहना है कि बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत पहुंचाने, स्वास्थ्य जांच और बचाव कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जारी रखा गया है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

बाल श्रम के खिलाफ अभियान में एक आरोपी गिरफ्तार, पांच बच्चे मुक्त

पाकुड़: बाल श्रम के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पाकुड़ नगर थाना में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम, 1986 के

महेशपुर साप्ताहिक हाट से सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी, हैंडल लॉक कर खरीदारी करने गए थे मालिक

महेशपुर: महेशपुर साप्ताहिक हाट से शनिवार को अज्ञात चोरों द्वारा सुपर स्प्लेंडर बाइक चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पाकुड़

गंगा-कोसी के जलस्तर में मामूली गिरावट, फिर भी कुरसेला में बाढ़ की स्थिति गंभीर

कुरसेला (कटिहार): गंगा और कोसी के जलस्तर में शुक्रवार से मामूली गिरावट जरूर दर्ज की गई है, लेकिन कुरसेला परिक्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब

जिला परिवहन पदाधिकारी डेज़ी रानी ने उच्च विद्यालय हफलागंज के छात्रों को पढ़ाया गणित

जिले के चयनित सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूलों) में शैक्षणिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला परिवहन पदाधिकारी