हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर दो कथित नशा तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और बाइक जब्त

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

पाकुड़। हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर हाई स्कूल मोड़, हाथकाठी के पास विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से विल्स फ्लेक लिखे सिगरेट के डिब्बे में पैकिंग करने वाले प्लास्टिक में रखा करीब पांच ग्राम ब्राउन शुगर, बिना नंबर प्लेट की ब्लू-काला रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल और सिल्वर पेपर रोल का एक टुकड़ा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति पाकुड़ से अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर लेकर हिरणपुर की ओर जा रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक पाकुड़ अनुदीप सिंह के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम को दंडाधिकारी के साथ हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य सड़क पर हाई स्कूल मोड़, हाथकाठी के पास भेजा गया।

इसी दौरान पाकुड़ की ओर से बिना नंबर प्लेट की ब्लू-काला रंग की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम को देखते ही दोनों भागने लगे। इसके बाद विशेष छापेमारी दल ने पीछा कर दोनों को पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों की पहचान शिवा दत्ता, पिता संदीप दत्ता, साकिन सुंदरपुर, थाना हिरणपुर और मो. जियाउल अंसारी, पिता मो. शमशेर अंसारी, साकिन कमलघाटी, थाना हिरणपुर के रूप में हुई है।

विधिवत तलाशी के दौरान पुलिस ने करीब पांच ग्राम ब्राउन शुगर के अलावा बिना नंबर प्लेट की हीरो ग्लैमर मोटरसाइकिल और सिल्वर पेपर रोल का एक टुकड़ा जब्त किया। मामले में हिरणपुर थाना कांड संख्या 65/2026, दिनांक 12 सितंबर 2026 के तहत धारा 21(ए)/29 एनडीपीएस एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी पाकुड़ कुमार गौरव, हिरणपुर थाना प्रभारी पुलिस उप निरीक्षक विनय कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और हिरणपुर थाना सशस्त्र बल शामिल थे। पुलिस ने मादक पदार्थों की अवैध खरीद-बिक्री और तस्करी के खिलाफ कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

कटिहार के वृद्धाश्रम में लीगल अवेयरनेस कार्यक्रम, बुजुर्गों को अधिकार और सरकारी योजनाओं की दी जानकारी

कटिहार। बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार, कटिहार की ओर से गुंजन वृद्धाश्रम, अनाथालय रोड स्थित परिसर में लीगल

मनसाही में दिव्यांगों ने बाढ़ पीड़ितों के बीच बांटी राहत सामग्री, मानवता की मिसाल पेश की

मनसाही (कटिहार)। कोशी क्षेत्रीय विकलांग विधवा वृद्ध कल्याण समिति एवं दिव्यांग महापरिवार, कटिहार के संयुक्त तत्वावधान में मनसाही प्रखंड के चितौरिया गांव में बाढ़ प्रभावित

कटिहार के आंगनबाड़ी केंद्रों की गतिविधियों में राज्य में पहला स्थान, 99.13% FRS सत्यापन

कटिहार। जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों की विभिन्न गतिविधियों में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर कटिहार ने अगस्त 2026 की राज्य स्तरीय रैंकिंग में पहला

पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर