पाकुड़ रोजगार मेला में 206 पदों पर 9 युवाओं का चयन, 26 का झारनियोजन पोर्टल पर निबंधन

पाकुड़। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखंड रांची के तत्वावधान में जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर पाकुड़ की ओर से 12 सितंबर 2026 को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, पाकुड़ परिसर में एक दिवसीय भर्ती शिविर सह निबंधन शिविर का आयोजन किया गया। रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर … Read more

हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर दो कथित नशा तस्कर गिरफ्तार, ब्राउन शुगर और बाइक जब्त

पाकुड़। हिरणपुर-पाकुड़ मुख्य मार्ग पर हाई स्कूल मोड़, हाथकाठी के पास विशेष छापेमारी दल ने कार्रवाई करते हुए दो कथित नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से विल्स फ्लेक लिखे सिगरेट के डिब्बे में पैकिंग करने वाले प्लास्टिक में रखा करीब पांच ग्राम ब्राउन शुगर, बिना नंबर प्लेट की ब्लू-काला … Read more

पाकुड़ में तैलिक समाज का नव-जागरण, संगठन विस्तार और सामाजिक एकता पर जोर

पाकुड़। तैलिक समाज की संगठनात्मक एकता, सामाजिक सुदृढ़ीकरण और विकास को लेकर रविवार, 13 सितंबर 2026 को पाकुड़ के सहरकौल स्थित डॉ. अनोज के क्लिनिक परिसर में पाकुड़ जिला तेली समाज की बैठक सह कार्यकर्ता जुटान आयोजित की गई। बैठक में समाज के राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा … Read more

गणेश और विश्वकर्मा पूजा को लेकर पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक

पाकुड़िया। गणेश पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा 2026 को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने की। इस दौरान पूजा के आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियों और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए … Read more

पथरगामा में पदस्थापित बीटीएम प्रदीप कुमार का हृदयाघात से निधन, स्वास्थ्य विभाग में शोक

पथरगामा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरगामा में पदस्थापित बीटीएम प्रदीप कुमार का आकस्मिक निधन हो गया। जानकारी के अनुसार बसंतराय थाना क्षेत्र के बनियाडीह गांव स्थित अपने आवास पर अचानक हृदयाघात होने से उनकी मौत हो गई। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों के साथ गांव और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। … Read more

सरकारी कार्यालयों में काम कर रहे अनियमित कर्मियों के नियमितीकरण को जारी रहेगा आंदोलन

गोड्डा। विभिन्न सरकारी कार्यालयों में आउटसोर्सिंग या संविदा के आधार पर कार्य कर रहे अनियमित सरकारी कर्मियों की सेवा नियमित करने की मांग को लेकर अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ ने आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया है। यह निर्णय जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में आयोजित महासंघ की कार्यकारिणी समिति की दो दिवसीय बैठक में … Read more

विश्वासखानी पंचायत भवन में SIR को लेकर लगा शिविर, ग्रामीणों को दी गई जानकारी

महागामा प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत विश्वासखानी पंचायत भवन में शनिवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर शिविर लगाया गया। शिविर में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को लेकर ग्रामीणों को विस्तार से जानकारी दी गई। शिविर में पहुंचे मतदाताओं के दस्तावेजों की जांच की गई और उन्हें फॉर्म भरने … Read more

मध्याह्न भोजन की खिचड़ी में सब्जी नहीं मिलने पर भड़के ग्रामीण, कस्तूरी मध्य विद्यालय का मामला

पोड़ैयाहाट प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय कस्तूरी में मध्याह्न भोजन में अनियमितता को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक शैलेंद्र यादव पर मेन्यू के विपरीत भोजन देने और पढ़ाई में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी को लिखित आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई … Read more

भागलपुर में कॉमरेड शशि प्रसाद झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित

भागलपुर के सुरखीकल स्थित यूनियन कार्यालय में रविवार को वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता कॉमरेड शशि प्रसाद झा की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा की शुरुआत में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कॉमरेड शशि प्रसाद झा की तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए और दो मिनट का सामूहिक मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान उनके … Read more

नीतीश मिश्रा बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र एवं जनसेवा को समर्पित

भागलपुर में बिहार सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग सह सूचना प्रावैधिकी विभाग के मंत्री और भागलपुर के प्रभारी मंत्री नीतीश मिश्रा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की जानकारी दी। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने … Read more