डीएसपीएमयू में अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस का आयोजन। दिनांक 19 सितंबर 2026 को उपरोक्त बातें डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने अंतर्राष्ट्रीय सूक्ष्मजीव दिवस के समापन के मौके पर कही। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने इस दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत व्याख्यान श्रृंखला के तहत प्रतियोगियों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि इस प्रवाह श्रृंखला के अंतर्गत विश्वविद्यालय में अकादमिक गुणवत्ता को बढ़ावा देने के साथ साथ प्रत्येक विभाग विद्यार्थियों की उस कार्यक्रम में सहभागिता के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कर रहा है जो एक सकारात्मक पहल है। कुलपति डॉ राजीव मनोहर ने इस विशेष व्याख्यान के तहत आमंत्रित डॉ प्रवीण त्रिपाठी के व्याख्यान से विद्यार्थियों के लाभान्वित होने की बात कहीं और डॉ त्रिपाठी को उनके बहुमूल्य व्याख्यान के लिए आभार प्रकट किया। उल्लेखनीय है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, राँची के सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग ने प्रवाह (PRAVAH) योजना के अंतर्गत आईसीएमआर के वैज्ञानिक-सी डॉ. प्रवीण त्रिपाठी को आमंत्रित किया था।डॉ. त्रिपाठी ने “Unravelling the crosstalk between microbial species for human benefit” विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कठिन शोध को इतने सरल तरीके से समझाया कि सूक्ष्मजीव विज्ञान, वनस्पति विज्ञान और जंतु विज्ञान के सभी विद्यार्थी इसे सरलता से समझ सके। उन्होंने क्वोरम सेंसिंग की अवधारणा को भी बहुत सुंदरता से समझाया।इस अवसर पर विभाग द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया:मॉडल प्रतियोगिता: प्रथम – मुस्कान और वागीशा, द्वितीय – पूजा, तृतीय – राहुल रंजन और अभिषेक।पोस्टर प्रतियोगिता: प्रथम – पूजा (बी.एससी. सेम-2), द्वितीय – अनामिका और अदिति (बी.एससी. सेम-4), तृतीय – तानिया कुमार (बी.एससी. सेम-2) और प्रकृति अंजनी मुंडा (सेम-1)।कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण बी.एससी. सेम-6 और सेम-1 के छात्रों द्वारा कुमार शिवम और उनकी टीम के नेतृत्व में प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक रहा ।पूरे कार्यक्रम का संचालन डॉ. स्नेहा टोडी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉ. वंदना शर्मा ने दिया। इस अवसर पर डॉ. दिनेश (आईसीएमआर), डॉ. ईश्वरी प्रसाद गुप्ता (विभागाध्यक्ष, वनस्पति विज्ञान), डॉ. शालिनी लाल (समन्वयक, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग), डाॅ. गीतांजली सिंह, डॉ. मौपर्णा चट्टोपाध्याय, डॉ. सुकन्या हेम्ब्रम, संगीता कुमारी और श्वेता सुष्मिता तिग्गा उपस्थित रहीं। यह जानकारी पीआरओ डॉ राजेश कुमार सिंह ने दी।

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या
महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन




