चानकु महतो स्मारक पर माल्यार्पण के बाद करम महाजड़ुआहि के लिए कुड़मि समाज रवाना

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

गोड्डा। आदिवासी कुड़मि समाज की सांस्कृतिक एकता और प्रमुख मांगों के समर्थन में 20 सितंबर को पश्चिम बंगाल के पुरुलिया स्थित काड़ाडिह में आयोजित ‘आदिवासी कुड़मि सांस्कृतिक करम आखाड़ा—करम परबइति महाजड़ुआहि 2026’ में शामिल होने के लिए गोड्डा जिले से कुड़मि समाज के लोग शनिवार को बस और रेल मार्ग से रवाना हुए।

रवानगी से पहले समाज के सदस्यों ने शहीद चानकु महतो स्मारक पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद दोपहर करीब तीन बजे बस से एक जत्था रवाना हुआ, जबकि अन्य सदस्य रेल मार्ग से काड़ाडिह के लिए रवाना हुए।

समाज की प्रमुख मांगों में कुड़मि समुदाय को अनुसूचित जनजाति की सूची में शामिल करना, कुड़माली भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करना तथा पारंपरिक संस्कृति और विरासत के संरक्षण के लिए ठोस पहल करना शामिल है।

आयोजकों के अनुसार काड़ाडिह में झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और असम सहित विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कुड़मि समाज के लोगों के जुटने की तैयारी है। कार्यक्रम के माध्यम से समाज अपनी सांस्कृतिक पहचान, भाषा, परंपरा और मांगों को लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से सामने रखेगा।

गोड्डा से रविंद्र महतो, संजीव महतो, देवेंद्र महतो, सुरेश महतो, दशरथ महतो, दयानंद भारती सहित बड़ी संख्या में सामाजिक नेतृत्वकर्ता और समाज के सदस्य कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए।

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

महेशपुर में गणेश पूजा के 25 वर्ष पूरे, सेवन स्टार क्लब ने सजाई भव्य सांस्कृतिक संध्या

महेशपुर, गणेश पूजा, सेवन स्टार क्लब, गणेश पूजा समिति, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सांस्कृतिक संध्या, स्थानीय कलाकार, आरुषि सिंह, उसहोशी दास, सोनाक्षी कुमारी, पूजा समिति, महेशपुर न्यूजसेवन

पूर्वोत्तर सीमा रेलवे की सौर ऊर्जा क्षमता 42.1 MWp पहुंची, बिजली खर्च में 8.6 करोड़ की बचत

प्रवीण कुमार, कटिहार। पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (NFR) ने ग्रीन एनर्जी और सतत रेल संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी

कदवा के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शांतिपूर्ण संपन्न

कदवा प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय हचलपुर में कक्षा 1 से 8 तक के छात्र-छात्राओं का अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन 2026 शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त वातावरण में

कटिहार में 61.90 लाख से अधिक लोगों ने सामुदायिक रसोई में किया भोजन, 217 रसोई सक्रिय

कटिहार। जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों को राहत पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा