बैंकों की 28-30 सितंबर की हड़ताल में शामिल नहीं होगा भारतीय मजदूर संघ, प्रदेश अध्यक्ष ने जारी किया बयान

Facebook
Twitter
WhatsApp
Telegram

भागलपुर: बैंकों की ओर से आगामी 28, 29 और 30 सितंबर को प्रस्तावित हड़ताल को लेकर भारतीय मजदूर संघ ने अपना रुख स्पष्ट किया है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार लाल ने बयान जारी कर कहा कि संगठन इस हड़ताल में सहभागी नहीं बनेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय मजदूर संघ से संबद्ध नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ वर्कर्स एवं ऑफिसर्स संगठन और उसके कार्यकर्ता भी हड़ताल में शामिल नहीं होंगे।

राजेश कुमार लाल ने आरोप लगाया कि बैंक के विरोध और जनता के साथ विश्वासघात के नाम पर वामपंथी दलों द्वारा सुनियोजित तरीके से राजनीतिक हड़ताल की जा रही है। उन्होंने सरकार और बैंक प्रबंधन से मांग की कि हड़ताल में शामिल नहीं होने वाले कर्मचारियों और अधिकारियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए और उनके वेतन में कटौती न हो, इसके लिए आवश्यक व्यवस्था की जाए।

भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि उनका संगठन हड़ताल के जरिए कामकाज में व्यवधान उत्पन्न कर समस्या का समाधान करने में विश्वास नहीं रखता। संगठन कार्य करते हुए बातचीत और संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान करने की कोशिश करता है। उन्होंने कहा, “हम हड़ताल नहीं, कार्य करेंगे और समाधान करेंगे।”

kelanchaltimes
Author: kelanchaltimes

Leave a Comment

Kelanchaltimes हिंदी के साथ रहें अपडेट

सब्स्क्राइब कीजिए हमारा डेली न्यूजलेटर और पाइए खबरें आपके इनबॉक्स में

और खबरें

करमा पूजा में लापता हुआ 13 साल का बालक, 48 घंटे में हत्या का खुलासा; नदी किनारे मिला शव, एक आरोपी गिरफ्तार**

पाकुड़: हिरणपुर थाना क्षेत्र के नयाग्राम में करमा पूजा के दौरान लापता हुए 13 वर्षीय बालक के हत्याकांड का पाकुड़ पुलिस ने 48 घंटे के

पारिवारिक विवाद सुलझा, प्रधान न्यायाधीश के प्रयास से दो दंपतियों ने फिर थामा एक-दूसरे का हाथ

पाकुड़: पाकुड़ व्यवहार न्यायालय के कुटुंब न्यायालय में गुरुवार को दो अलग-अलग पारिवारिक मामलों में पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद को दूर कर परिवारों

मालपहाड़ी ओपी में एसपी अनुदीप सिंह का सख्त संदेश, फरार अपराधियों और वारंटियों पर कसेगा शिकंजा; लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

पाकुड़: मालपहाड़ी ओपी के वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने के साथ लंबित कांडों

चार माह से सड़क पर जमा गंदा पानी, ग्रामीण परेशान, जलनिकासी नहीं होने से बढ़ी मुश्किल

कुरसेला (कटिहार): कुरसेला प्रखंड के उत्तरी मुरादपुर पंचायत अंतर्गत बल्थी महेशपुर गांव में ग्रामीण पिछले करीब चार महीनों से सड़क पर जमा गंदे पानी की